अयोध्या: झाड़ियों में मिला अज्ञात युवती का शव, 72 घंटे तक शिनाख्त के लिए रखा जाएगा । 

अयोध्या जिले के थाना इनायतनगर अंतर्गत पारा ताजपुर में कस्तूरबा गांधी विद्यालय के पास झाड़ियों में अज्ञात युवती का शव मिला है। शव प्लास्टिक के बोरी में स्थानीय लोगों को दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और शिनाख्त का प्रयास कर रही है। युवती की हत्या कर शव बोरी में रखकर फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।

सीओ का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना कैसे हुई स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस चौकी हैरिंग्टनगंज क्षेत्र के पारा ताजपुर स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय के पास झाड़ियों में शौच करने गए लोगों को एक प्लास्टिक की बोरी दिखाई दी। इससे बहुत दुर्गंध आ रही थी। झाड़ियों के बीच में बोरी में कुछ पड़ा होने की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को प्लास्टिक की बोरी में युवती का शव दिखाई दिया।

ग्रामीणों ने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। संदिग्ध परिस्थितियों में बोरी में शव मिलने की जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी वीरेंद्र कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली इनायत नगर देवेंद्र पांडेय और क्षेत्राधिकारी श्रीयश त्रिपाठी ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। क्षेत्राधिकारी श्रीयश त्रिपाठी का कहना है कि बोरी में मिली युवती 18-19 वर्ष की लग रही है। उसकी शिनाख्त कराई जा रही है।

आसपास के गांव के लोगों से भी जानकारी ली जा रही है कि कोई युवती लापता तो नहीं थी। फिलहाल ग्रामीणों की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरने के बाद शव मोर्चरी हाउस भेजवा दिया गया है। मोर्चरी हाउस में 72 घंटे तक शव को शिनाख्त के लिए रखवाया जाएगा। शिनाख्त न होने पर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  UP 5वां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य: सीएम योगी बोले- 2017 के पहले नहीं थीं बुनियादी सुविधाएं और अवसर
  • Related Posts

    UP- एक और पति की हत्या: इलमा ने प्रेमी संग किया कत्ल, तालिब की ‘कातिल’ ने खुद कबूला, मेरठ कांड की कहानी

    मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में इलमा (27) ने पति तालिब (30) की प्रेमी अमन के साथ मिलकर 28 सितंबर को हत्या कर दी। इसके बाद इलमा…

    लखनऊ में बाढ़: CM ने किया हवाई दौरा, फैजुल्लागंज से नैमिष तटबंध बनाने की घोषणा, पीड़ित परिवारों से मिले

    राजधानी में बाढ़ से बचाव के लिए करीब 40 किलोमीटर लंबा फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के…