केशव मीडिया एंड एंटरटेनमेंट की हिंदी फिल्म “बिजली का लट्टू” की शूटिंग में व्यस्त है निर्देशक धीरू यादव

Spread the love

 

 

लखनऊ – फिल्म निर्देशक धीरू यादव इन दिनों केशव मीडिया एंड एंटरटेनमेंट और व्हिम म्यूजिक प्राइवेट लि० की हिंदी फिल्म “बिजली का लट्टू” की शूटिंग में व्यस्त है ।
“बिजली का लट्टू” नाम सुनकर आप लोग सोच रहे होंगे कि ये कैसा फिल्म का नाम हैं तो मिली जानकारी के अनुसार बता दे ये एक कॉमेडी सस्पेंस फिल्म है क्योंकि इसका टाइटल बिजली ही सस्पेंस दे रहा है कि कौन सी बिजली की बात है लाइट वाली बिजली या और कोई वही साथ में लट्टू का जिक्र है इनसे यही प्रतीत हो रहा है ये कॉमेडी सस्पेंस फिल्म होगी।अब “बिजली का लट्टू” टाइटल का सस्पेंस फिल्म आने के बाद ही क्लियर होगा कि क्या है “बिजली का लट्टू”। एक बात जरूर कहूंगा ये फिल्म अपना एक अलग रिकॉर्ड बनाएगी क्योंकि निर्देशक धीरू यादव बहुत ही क्रिएटिव डायरेक्टर है इनकी पिछली फिल्मों को ध्यान रखकर बात करे तो वो जब भी कुछ लाते है तो वो रेगुलर फिल्मों से अलग होता है जिसके बारे में लोग नहीं सोच पाते है कि क्या ऐसा भी सिनेमा बन सकता है।
बता दे केशव मीडिया एंड एंटरटेनमेंट की यह पहली हिंदी फिल्म है इसके निर्माता केशव महेश्वरी का मानना है कि हम एक अच्छी फिल्म बनाने का प्रयास कर रहे हैं जिसमें मध्य-प्रदेश टूरिज्म को प्रमोट करना चाहते हैं और यहां के नामचीन थिएटर कलाकार जिन्हें रुपहले पर्दे पर बड़ा काम नहीं मिला उन्हें हम अपनी इस फिल्म में काम देकर अच्छी और क्रिएटिव फिल्में बनाने का प्रयास कर रहे है इसलिए इसकी शूटिंग हम मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की अलग अलग खूसबूरत लोकेशनो पर कर रहे है।
फिल्म का निर्माण केशव मीडिया एंड एंटरटेनमेंट और व्हिम म्यूजिक प्राइवेट लि० के बैनर तले हो रहा है जिसके निर्माता केशव महेश्वरी है सह निर्माता कृष्णा राठी है निर्देशक धीरू यादव हैं।
फिल्म का छायांकन कर रहे है सत्यप्रकाश वेंकट व कार्यकारी निर्माता गया राज है। फिल्म का प्रचार प्रसार का काम सोनू यादव देख रहे है। एसोसिएट अभिषेक सम्राट और लाइन प्रोड्यूसर वसीम अली है।
वहीं बात फ़िल्म की कास्टिंग की करे तो फिल्म हिंदी सितारों से सजी हुई जिसमें मुख्य भूमिका में राजीव वर्मा, संजय पांडे,अंबिका वाणी,संदीप यादव,ऋतु महेश्वरी,मुनमुन चक्रवर्ती,राजीव अयाची, योगेश तिवारी,द्वारिका दाहिया,अनन्या राठी, पुष्पा पंथ, राजाराम ,बंटी शर्मा,अंकित अग्रवाल, शिवम यादव आदि नजर आयेंगे।

और पढ़े  भीषण हादसा: बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, डिलीवरी बॉय समेत दो की मौत, एक गंभीर

 


Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- नृत्य गोपाल दास के जन्मोत्सव में गरजे CM योगी, बोले- बिना साक्ष्य चरित्रहनन बर्दाश्त नहीं

    Spread the love

    Spread the love    श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं संत शिरोमणि महंत नृत्य गोपाल दास के 88वें जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री योगी…


    Spread the love

    लखीमपुर खीरी में निकली अनोखी बरात, दूल्हे के फैसले से दुल्हन खुश, लोग भी कर रहे तारीफ

    Spread the love

    Spread the loveशादियों में घोड़ी, बग्घी, लग्जरी कारों और चमक-दमक का दौर आम बात है, लेकिन लखीमपुर खीरी के एक युवक ने अपनी शादी को केवल एक पारिवारिक समारोह नहीं…


    Spread the love