देहरादून: खिलाड़ियों का नहीं अभी पता,28 जनवरी से शुरू होंगे 38वें राष्ट्रीय खेल, 1 महीना बचा

 

उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेल आगामी 28 जनवरी से शुरू होंगे, लेकिन 34 खेलों में प्रतिभाग के लिए मेजबान राज्य के खिलाड़ियों की सूची अब तक तैयार नहीं है। यह हाल तब है, जब राज्य को राष्ट्रीय खेलों की पदक तालिका में श्रेष्ठ पांच राज्यों में शामिल करने का दावा किया जा रहा है।

राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड के खिलाड़ियों के लिए वार्षिक परीक्षा की तरह हैं। इन खेलों में राज्य के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करें और खेलों का सफल आयोजन हो इसके लिए विभाग में पिछले कुछ समय से खूब बैठकें चल रही हैं।

इन बैठकों के फलाफल का पता नहीं लेकिन लेकिन 34 में से किसी भी खेल के खिलाड़ियों की अंतिम सूची जारी नहीं की गई। उत्तराखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष व पूर्व विधायक महेश नेगी का कहना है कि इन दिनों खिलाड़ियों के कैंप चल रहे हैं। पांच से 10 जनवरी के बीच फाइनल ट्रायल होगा। उसमें खिलाड़ियों का चयन कर सूची तैयार की जाएगी।

 

बाहर के खिलाड़ियों को मैदान में उतारने की तैयारी
अर्जुन अवार्डी सुरेंद्र सिंह कनवासी के मुताबिक, खिलाड़ियों की सूची अब तक जारी न होने की एक वजह यह है कि 34 खेलों में से कुछ में राज्य के खिलाड़ियों को मौका न देकर राज्य के बाहर के खिलाड़ियों को उतारे जाने की तैयारी है। बाहर के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्य की ओर से शामिल कर विभाग चाहता है कि अधिक से अधिक पदक जीते जा सकें। उनका कहना है कि खेल मंत्री रेखा आर्या के सामने इस मामले को उठा चुका हूं।

और पढ़े  उत्तराखंड: राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन पहुंचे दिल्ली, राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात

राष्ट्रीय खेलों की पदक तालिका में उत्तराखंड

वर्ष स्थान पदक रैंकिंग
2023 गोवा 24 25वीं
2022 गुजरात 18 26वीं
2015 केरल 19 23वीं
2011 रांची 13 19वीं
2002 हैदराबाद 10 13वीं
2001 पंजाब 02 25वीं

 

  • Related Posts

    अंकिता भंडारी हत्याकांड: उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट, CBI का मिला नोटिस, 23 को देहरादून बुलाया

    अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच में नया मोड़ आ गया है। मामले से जुड़ी उर्मिला सनावर को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने नार्को टेस्ट के लिए बुलाया है। बुधवार को…

    उत्तराखंड: 1 व 2 नवंबर को उत्तराखंड दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, बाबा केदार के दर्शन करेंगी

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक व दो नवंबर को उत्तराखंड दौरे पर आएंगी। राष्ट्रपति पहली बार बाबा केदार के दर्शन करने जाएंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर शासन व प्रशासन सुरक्षा…