ओमप्रकाश चौटाला- पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के निधन पर हरियाणा सरकार का एलान, 3 दिन का राजकीय शोक,1 दिन की रहेगी छुट्टी

 

 इंडियन नेशनल लोकदल के प्रमुख और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का निधन हो गया है। उन्होंने 89 साल की उम्र में गुरुग्राम स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली।

प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक और एक दिन की छुट्टी का एलान

हरियाणा के पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला के निधन पर तीन दिनों का राजकीय शोक रहेगा। 20 से 22 दिसंबर तक तीन दिन का राजकीय शोक रहेगा और 21 दिसंबर को प्रदेश में एक दिन की छुट्टी का एलान किया गया है। इसके अलावा 20-22 दिसंबर तक प्रदेश में कोई सरकारी मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा। 21 दिसंबर को राजकीय सम्मान के साथ पूर्व मुख्यमंत्री का अंतिम संस्कार होगा। यह आदेश  हरियाणा सरकार की तरफ से जारी किया गया है।

परिवेदना समिति की बैठक में नेताओं, अधिकारियों व आम लोगों ने दी श्रद्धांजलि

शुक्रवार को पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार करीब एक बजे जब शिकायत सुन रहे थे, तब मीडिया  से सूचना मिली कि पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का निधन हो गया है। मंत्री के साथ नेताओं, अधिकारियों व आम लोगों ने खड़े होकर दो मिनट का मौन रखकर पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि दी।

सिरसा के गांव चौटाला में हुआ था जन्म

ओम प्रकाश चौटाला का जन्म एक जनवरी 1935 को सिरसा के गांव चौटाला में हुआ था। चौटाला पांच बार हरियाणा के सीएम रहे। दो दिसंबर 1989 को चौटाला पहली बार मुख्यमंत्री बने थे। वे 22 मई 1990 तक इस पद पर रहे। 12 जुलाई 1990 को चौटाला ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद को शपथ ली थी, जब तत्कालीन मुख्यमंत्री बनारसी दास गुप्ता को दो माह में ही पद से हटा दिया गया था। हालांकि चौटाला को भी पांच दिन बाद ही पद से त्यागपत्र देना पड़ा था। 22 अप्रैल 1991 को तीसरी बार चौटाला ने सीएम पद संभाला। लेकिन दो हफ्ते बाद ही केंद्र सरकार ने प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगा दिया था।

और पढ़े  PM मोदी का तमिलनाडु दौरा: राज्य को 13 हजार करोड़ की परियोजना की देंगे सौगात, कहां-कहां जाएंगे प्रधानमंत्री?
  • Related Posts

    राजस्थान: क्रेशर-माइनिंग विवाद में खूनी संघर्ष, पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत

    राजस्थान के भरतपुर जिले में क्रेशर प्लांट और माइनिंग लीज तक जाने वाले रास्ते को लेकर चल रहा करीब दो साल पुराना विवाद रविवार को हिंसक संघर्ष में बदल गया।…

    आज राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि-: रक्षा मंत्री राजनाथ से लेकर सीएम योगी तक ने किया नमन, संघर्ष को किया याद

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर देश के प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन…