2025 में कितनी छुट्टियां: नए साल के आगमन पर लोगों ने योजनाएं बनाना शुरू कर दी है, साल 2025 में मिल रही हैं इतनी छुट्टियां और लॉन्ग वीकेंड? जनवरी से दिसंबर तक कब जाएं घूमने

Spread the love

 

र्ष 2025 के आगमन के साथ ही लोगों ने कई सारी योजनाएं बनाना शुरू कर दिया है। नए साल के लिए कई संकल्प तय किए जा रहे हैं। 2025 में करियर की उन्नति और स्वास्थ्य व परिवार के लिए सकारात्मक बदलाव की पहल की योजना बनाई जाने लगी होगी। वहीं नए साल के लिए लोग अपने दोस्तों व परिवार के साथ घूमने की योजना भी बना रहे होंगे। इस साल अगर छुट्टियों पर घूमने-फिरने को टाल रहे हैं तो नए साल के लिए योजना अभी से बना सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको ये पता होना चाहिए कि साल 2025 में कब और कितनी छुट्टियों मिल रही हैं ताकि इन छुट्टियों पर घूमने का मौका मिल सके। छुट्टियों के अलावा लोग लॉन्ग वीकेंड पर भी सफर की योजना बना सकते हैं। इसलिए सरकारी, राजपत्रित छुट्टियों के साथ ही लॉन्ग वीकेंड की लिस्ट भी जांच लें।

बैंक अवकाश दो श्रेणियों में बांटे जाते हैं। राष्ट्रीय अवकाश जिसे राजपत्रित छुट्टियां कहते हैं। पूरे देश के बैंकों में मान्य होती हैं। वहीं सरकारी अवकाश जो कि राज्य और केंद्र सरकार द्वारा घोषित की जाती है। राज्य सरकार की छुट्टियां राज्य विशेष पर निर्भर करती हैं हालांकि केंद्र सरकार के अवकाश पूरे देश में लागू होते हैं।

 

साल 2025 में कुल कितनी छुट्टियां

भारत में वर्ष 2025 में 17 राजपत्रित अवकाश (Gazetted Holidays) मिल रहे हैं। वहीं 34 प्रतिबंधित अवकाश (Restricted Holidays) दिए जाएंगे। इस साल कुल 52 रविवार हैं । साथ ही दूसरे और चौथे शनिवार के रूप में 26 शनिवार की छुट्टियां मिलेंगी। एक सामान्य सरकारी कर्मचारी को 2025 में लगभग 98-100 छुट्टियां मिलेंगी (राजपत्रित, रविवार, और शनिवार मिलाकर)। बैंक कर्मियों को यह संख्या बढ़कर 105-110 तक हो सकती है।

और पढ़े  2026 विधानसभा चुनाव परिणाम- 6 घंटे की मतगणना पूरी, बंगाल से तमिलनाडु तक बदलाव,बंगाल में BJP दोहरे शतक के करीब, असम में गौरव गोगोई हार लगभग तय 

यूपी-बिहार में 2025 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी

उत्तर प्रदेश द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार, अगले वर्ष यानी साल 2025 में 24 सार्वजनिक अवकाश और 31 प्रतिबंधित अवकाश हैं। वहीं बिहार के शैक्षणिक अवकाश कैलेंडर 2025 के मुताबिक, अगले वर्ष 72 छुट्टियां हैं। बिहार में छुट्टियों में स्कूल बंद रहेंगे।

 

जनवरी से दिसंबर तक सबसे अधिक छुट्टी कब? 

कुछ 17 राजपत्रित और 34 रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे अलग-अलग महीनों में मिल रहे हैं। इसमें सबसे अधिक अवकाश जनवरी, अप्रैल, अगस्त और अक्टूबर में मिल रही हैं।

जनवरी में गुरु गोबिंद सिंह जयंती, मकर संक्रांति, लोहड़ी, व पोंगल, गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। वहीं अप्रैल में नए वित्त वर्ष की शुरुआत, महावीर जयंती और गुड फ्राइडे हैं। अगस्त में रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी है। अक्तूबर माह में गांधी जयंती से छुट्टियों की शुरुआत हो रही है। इस महीने दशहरा, दीपावली और छठ पर अवकाश मिलेंगे।

जनवरी से दिसंबर तक छुट्टी की लिस्ट 

जनवरी-फरवरी में छुट्टी

1 जनवरी (बुधवार): नववर्ष दिवस
6 जनवरी (सोमवार): गुरु गोबिंद सिंह जयंती
14 जनवरी (मंगलवार): मकर संक्रांति / पोंगल
26 जनवरी (रविवार): गणतंत्र दिवस

2 फरवरी (रविवार): बसंत पंचमी
12 फरवरी (बुधवार): गुरु रविदास जयंती
26 फरवरी (बुधवार): महाशिवरात्रि

 

मार्च-अप्रैल का अवकाश 

13  और 14 मार्च (शुक्रवार): होली
31 मार्च (सोमवार): ईद-उल-फितर

1 अप्रैल (मंगलवार): बैंक खातों का वार्षिक समापन
5 अप्रैल (शनिवार): बाबू जगजीवन राम जयंती
10 अप्रैल (गुरुवार): महावीर जयंती
14 अप्रैल (सोमवार): तमिल नव वर्ष
18 अप्रैल (शुक्रवार): गुड फ्राइडे

मई और जून की छुट्टियां

12 मई (सोमवार): बुद्ध पूर्णिमा
7 जून (शनिवार): ईद-उल-जुहा (बकरीद)

 

जुलाई- अगस्त अवकाश सूची

6 जुलाई (रविवार): मोहर्रम

और पढ़े  सांसद संदीप पाठक: पंजाब में गैर जमानती धाराओं में 2 केस दर्ज, पुलिस पकड़ने पहुंची तो घर से निकले

9 अगस्त (शनिवार): रक्षाबंधन
15 अगस्त (शुक्रवार): स्वतंत्रता दिवस
16 अगस्त (शनिवार): जन्माष्टमी

सितंबर और अक्तूबर में कब छुट्टी

5 सितंबर (शुक्रवार): मिलाद-उन-नबी (ईद-ए-मिलाद)

2 अक्टूबर (गुरुवार): गांधी जयंती
2 अक्टूबर (गुरुवार): दशहरा
20 अक्टूबर (सोमवार): दीपावली
22 अक्तूबर (बुधवार) : गोवर्धन पूजा

नवंबर-दिसंबर में अवकाश

5 नवंबर (बुधवार): गुरु नानक जयंती

25 दिसंबर (गुरुवार): क्रिसमस

 

2025 में कितने लाॅन्ग वीकेंड
  • जनवरी में सफर पर जाने के लिए आपको चार दिन मिल रहे हैं। 11 और 12 जनवरी शनिवार व रविवार की छुट्टी है। 13 जनवरी को अवकाश ले लिया जाए तो 14 को मकर संक्रांति की छुट्टी मिल जाएगी। ऐसे में आप 11 से 14 जनवरी तक सफर कर सकते हैं।
  • फरवरी में लॉन्ग वीकेंड तो नहीं लेकिन अगर आपको दफ्तर से दो दिन की छुट्टी मिल जाए तो पांच दिन की लंबी यात्रा के लिए अच्छा अवसर मिल जाएगा। 22 और 23 फरवरी को वीकेंड है। 24-25 फरवरी को छुट्टी के लिए आवेदन कर दें। वहीं 26 को महाशिवरात्रि का अवकाश रहेगा। इस तरह से 22 से 26 फरवरी तक आप घूम सकते हैं।
  • मार्च में 14 को होली है और 15 व 16 फरवरी को शनिवार व रविवार अवकाश है। तीन दिन के लिए आपको वीकेंड ट्रिप पर  जाने का अवसर मिल सकता है। इसके साथ ही 29 और 30 मार्च को वीकेंड और 31 मार्च को ईद-उल-फितर के अवकाश को मिलाकर तीन दिन की छुट्टी मिल जाएगी।
  • अप्रैल में आपको दो वीकेंड मिल रहे हैं। 12,13,14 अप्रैल को घूमने के लिए बेहतर अवसर मिल सकता है। 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे और 19-20 अप्रैल को वीकेंड मिलाकर अवकाश पर जा सकते हैं।
  • अगस्त में स्वतंत्रता दिवस है। 15 अगस्त में स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी के बाद 16 और 17 अगस्त को शनिवार व रविवार की छुट्टी मिल जाएगी।
  • सितंबर में 5 तारीख को ईद ए मिलाद की छुट्टी अगर मिल रही है तो सफर की योजना बना सकते हैं क्योंकि 6 और 7 सितंबर को शनिवार और रविवार की छुट्टी रहेगी।
  • अक्तूबर में 2 अक्तूबर को गांधी जयंती की छुट्टी रहती है। 3 को अवकाश लेकर 4 और 5 वीकेंड को अपने सफर को लिए अपनाएं और 2 अक्तूबर से 5 अक्तूबर तक चार दिन की छुट्टी का लुत्फ उठाएं। इसके अलावा इस महीने में सबसे लंबा लॉन्ग वीकेंड दिवाली पर मिल रहा है। दिवाली 20 अक्तूबर को है। उसके पहले 18 और 19 अक्तूबर को शनिवार और रविवार है। वहीं दिवाली के बाद 22 अक्तूबर को गोवर्धन पूजा है। इस दिन भी छुट्टी रहती है। 21 तारीख को अवकाश लेना होगा। 18 से 22 अक्तूबर तक छुट्टी का आनंद उठाएं।
  • दिसंबर महीने में भी चार दिन की वीकेंड ट्रिप प्लान कर सकते हैं। 25 दिसंबर क्रिसमस है। 26 को छुट्टी लेकर 27 और 28 को वीकेंड है।
और पढ़े  ट्रंप का डबल अटैक-: ईरान पर नौसैनिक नाकेबंदी को बताया जीनियस, कहा- परमाणु हथियार छोड़े बिना नहीं होगी कोई डील

Spread the love
  • Related Posts

    BIG NEWS- मैं हारी नहीं हूं, इस्तीफा नहीं दूंगी…’: करारी हार के बाद ममता बनर्जी ने लोकभवन जाने से किया इनकार,ममता बोलीं- बंगाल में हुई लोकतंत्र की हत्या

    Spread the love

    Spread the loveहार की समीक्षा के लिए ममता ने बनाई टीम, कहा- इंडी गठबंधन एकजुट; कल कोलकाता आएंगे अखिलेश यादव पश्चिम बंगाल चुनाव परिणामों में मिली शिकस्त के बाद मुख्यमंत्री…


    Spread the love

    कोलकाता पुलिस के DCP पर ED का शिकंजा, लुक आउट नोटिस जारी

    Spread the love

    Spread the love   प्रवर्तन निदेशालय ने कोलकाता पुलिस के एक डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP) के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया है। अधिकारियों के अनुसार, यह कदम जांच…


    Spread the love