रामनगर: किशोर की बसई स्थित दिव्यांग विद्यालय में संदिग्ध हालात में मौत, यहाँ पर थे नीले निशान, जानिए क्या बोला प्रबंधन

Spread the love

 

 

रामनगर के पीरूमदारा क्षेत्र के बसई स्थित दिव्यांग स्कूल में एक साल से भर्ती दिव्यांग किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किशोर को एक साल पहले हरिद्वार से रेस्क्यू कर यहां भर्ती कराया गया था। वह एक महीने से बीमार चल रहा था। तीन डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव दिव्यांग स्कूल के प्रबंधन के सुपुर्द कर दिया गया है।

यूएसआर इंदु समिति दिव्यांग स्कूल बसई में कई दिव्यांग बच्चे विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से भर्ती हैं। मंगलवार दोपहर को 13 वर्षीय एक दिव्यांग विशेष की तबीयत खराब हो गई। स्कूल का स्टाफ किशोर को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विशेष की मौत के बाद स्कूल प्रबंधन में खलबली मच गई।

 

सूचना पर पहुंचे एसआई जोगा सिंह ने स्कूल के पैरा मेडिकल स्टाफ सपना रावत से मामले की जानकारी ली। शाम के समय स्कूल प्रबंधन की ओर से रामनगर श्मशान घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया गया। बता दें कि किशोर को 9 अगस्त 2023 को बाल कल्याण समिति हरिद्वार की ओर से यूएसआर बसई में भर्ती कराया गया था। किशोर के माता-पिता का नाम पता नहीं है।

एक महीने से टाइफायड का शिकार था किशोर

एसआई जोगा सिंह ने बताया कि दिव्यांग किशोर एक महीने से टाइफायड की चपेट में था। उसका इलाज रामनगर के सरकारी अस्पताल से चल रहा था। एक सप्ताह से उसने खाना नहीं खाया था, जिसकी वजह से वह बहुत कमजोर हो गया था।किशोर की पीठ पर थे नीले निशान

और पढ़े  बढ़ीं मुश्किलें- पश्चिम बंगाल में TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर बुलडोजर की कार्रवाई
कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि शव का निरीक्षण करने पर उसकी पीठ पर नीले निशान पाए गए हैं, जिसकी फोटोग्राफी कराई गई है। मृतक का विसरा सुरक्षित रखते हुए पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से मौत की सही वजह का पता चल सकेगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए बाल कल्याण समिति अधिकारी हल्द्वानी को सूचित किया गया है। वहीं, यूएसआर बसई में सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने के लिए नोटिस भेजकर जांच शुरू कर दी गई है। 

मानसिक रूप से बीमार दिव्यांग किशोर क्रिटिकल क्योर का मरीज था। वह हमेशा ही बेउ पर लेटा रहता था। नवंबर से वह बीमार था और उसका इलाज रामनगर अस्पताल से चल रहा था। बीमारी के चलते उसकी मौत हुई है।

– संदीप रावत, प्रबंधक यूएसआर इंदु समिति दिव्यांग स्कूल।

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- कांवड़ मेले तैयारी के लिए एसडीआरएफ की आठ रेस्क्यू टीमें तैयार, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजन

    Spread the love

    Spread the loveतीस जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेले के लिए एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांवड़ यात्रा में…


    Spread the love

    हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने किया 235 करोड़ की योजना का शिलान्यास

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड के माध्यम से संचालित हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के तहत 235 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया।…


    Spread the love