हल्द्वानी: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार का हिंदू संगठनों ने किया विरोध, हिंदू संगठनों ने निकाली आक्रोश रैली

 

 

बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे अत्याचार के विरोध में मंगलवार को हल्द्वानी की सड़कों पर हिंदू संगठनों के हजारों लोग उतरे। विभिन्न धर्मों और संगठनों के लोगों ने आक्रोश रैली निकाली। प्रदर्शनकारियों ने हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर केंद्र सरकार से कार्रवाई की मांग की। साथ ही आक्रोश रैली में एक रहोगे तो सेफ रहोगे के नारे लगाए गए। पुलिस प्रशासन की ओर से आक्रोश रैली को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

प्रदर्शनकारियों ने कमिश्नर के माध्यम से राष्ट्रपति को पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन भेजा। हिंदूओं पर अत्याचार करने वाले बांग्लादेशियों पर कड़ी कारवाई की मांग की। रैली में निवर्तमान मेयर जोगेंद्र रौतेला, बंशीधर भगत, बेला तोलिया, अनिल डब्बू, नीरज शारदा, प्रदीप बिष्ट राजेंद्र सिंह बिष्ट, चंदन बिष्ट विनोद मेहरा, लखन सिंह निगतिया, राहुल जोशी समेत हजारों लोग थे।

और पढ़े  उत्तराखंड: दोपहर बाद बदला मौसम, यमुनोत्री और केदारनाथ में बर्फबारी, मैदानों में बारिश के आसार
  • Related Posts

    उत्तराखंड विधानसभा सत्र: CM धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गैरसैंण में आयोजित विधानसभा का यह सत्र मौजूदा सरकार के कार्यकाल का अंतिम सत्र था। इस साल यहां विधानसभा के दो सत्र आयोजित किए गए।…

    अल्मोड़ा: प्रेमी के पहली पत्नी के पास लौटने से नाराज महिला ने किया हंगामा, पेड़ पर चढ़कर दी आत्महत्या की धमकी

    प्रेमी के पहली पत्नी और बच्चों के पास लौटने से नाराज महिला ने मंगलवार को अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट स्थित एसडीएम कोर्ट में जमकर हंगामा किया। महिला ने आत्महत्या करने की धमकी भी…