देहरादून एयरपोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी,खाली कराया गया टर्मिनल,यात्रियों को बेरियर के पास ही रोका

देहरादून एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद एयरपोर्ट टर्मिनल को खाली करा दिया गया है। एयरपोर्ट टर्मिनल के अंदर जितने भी एयरपोर्ट कर्मी, एयरलाइंस कर्मचारी और हवाई पैसेंजर थे उन सभी को बाहर कर दिया गया है और सुरक्षा एजेंसियों ने चारों तरफ से एयरपोर्ट टर्मिनल को घेर लिया है।

एयरपोर्ट टर्मिनल पर इस समय तमाम सुरक्षा एजेंसियां धमकी की जांच कर रही हैं। वहीं एयरपोर्ट आने वाले हवाई पैसेंजरों, कार चालकों आदि को एयरपोर्ट टोल बेरियर के पास ही रोक दिया गया है। विमानों के अंदर बम होने की धमकी कई बार पहले भी मिली थी, लेकिन इससे पहले कभी भी टर्मिनल को खाली नहीं कराया गया था।
इस बार पूरा टर्मिनल खाली कराकर सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हैं। किसी को भी एयरपोर्ट परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं है। एयरपोर्ट पर फ्लाइट मूवमेंट व ऑपरेशन पूरी तरह ठप पड़ा है।
और पढ़े  देहरादून: झबरावाला गांव में हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत
  • Related Posts

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…

    स्टेडियम में शराब पीकर हुड़दंग: नशामुक्त हरियाणा की थीम वाली क्रिकेट लीग में छलके जाम, तीन कलाकारों का चालान

    नशामुक्त हरियाणा’ की थीम पर चल रही हरियाणवी आर्टिस्ट चैंपियंस लीग (एसीएल) में शराब पार्टी करने वाले तीन हरियाणवी कलाकारों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। स्टेडियम में शराब पीकर…