दिल्ली: केजरीवाल का बड़ा दावा: दिल्ली में आप के वोटर्स का नाम कटवा रही भाजपा, चुनाव आयोग को लेकर कही ये बात

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कांफ्रेंस करके भाजपा पर बेहद गंभीर आरोप लगाया है। केजरीवाल का आरोप है कि दिल्ली में भाजपा गुपचुप तरीके से वोट कटवा रही है। उन्होंने कहा कि शाहदरा विधानसभा में एक महीने में पिछले एक महीने में भाजपा ने 11 हजार 18 वोट कटाने की एप्लीकेशन दी है। यह सिलसिला जारी है। 1000-500 वोट कटवाने की एप्लीकेशन देते हैं।

केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने अपने लेटरहेड पर वोट काटने का आवेदन दिया है। पिछले 1-1.5 महीने में उन्होंने 11,000 लोगों के वोट काटने का आवेदन दिया है और वो प्रक्रिया चल रही है। आवेदनों में कहा गया है कि ये 11,018 लोग या तो कहीं और चले गए हैं या उनकी मौत हो गई है। हमने 500 को रैंडम तरीके से चेक किया। इन 500 में से 372 लोग वहीं (अपने पते पर) रह रहे थे। वो कहीं और नहीं गए। यानी उनकी 75% लिस्ट गड़बड़ है। जब हमने पता किया तो पता चला कि इनमें से ज़्यादातर वोटर आप के वोटर निकले। अगर एक विधानसभा क्षेत्र से 6% वोट कटते हैं तो चुनाव कराने का क्या मतलब है?  एक लाख 86 हजार के करीब वोट हैं, भाजपा इनमें से 11 हजार के लगभग वोट कटवाने की एप्लीकेशन दे चुकी है। अभी पता नहीं कितनी एप्लीकेशन आएगी।

और पढ़े  भारत-अमेरिका किस क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर हुए सहमत, अमेरिकी राजदूत ने एक्स पोस्ट में बताया
  • Related Posts

    दिल्ली: एअर इंडिया के पूर्व पायलट वसंत कुंज के एक होटल में मृत पाए गए, केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू

    एअर इंडिया के पूर्व पायलट दिल्ली के वसंत कुंज उत्तर क्षेत्र में स्थित द ग्रैंड होटल के एक कमरे में बेहोश पाए गए। जानकारी के मुताबिक उन्होंने 10 सितंबर को…

    ब्रिक्स के सफल सम्मेलन से पाकिस्तान को लगी मिर्ची, दुनियाभर के मीडिया ने दी प्रतिक्रिया

    ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के साथ ही भारत वैश्विक कूटनीति के केंद्र में मजबूती से स्थापित हो गया है। एक तरफ जहां पाकिस्तान की पश्चिम एशिया और कूटनीतिक मंचों पर मध्यस्थता…