देहरादून- हरिद्वार में गंगा जल से नहा सकते हो लेकिन पी नहीं सकते,पीसीबी की रिपोर्ट में गंगा जल ‘बी’ श्रेणी का मिला

रिद्वार में गंगा का जल नहाने के लिए उपयुक्त है, लेकिन पीने योग्य नहीं। पिछले महीने गंगा के जल की गुणवत्ता की जांच उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूकेपीसीबी) ने की थी। उसमें पानी की गुणवत्ता बी श्रेणी में आई है। इस श्रेणी में पानी पीने योग्य नहीं माना जाता है।

उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड हर महीने गंगा के पानी के नमूना लेकर जांच कराता है। पीसीबी के अधिकारियों के अनुसार इसी क्रम में पिछले महीने हरिद्वार में पानी की गुणवत्ता की जांच कराई गई थी।

पीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि इसमें पानी की गुणवत्ता बी श्रेणी में मिला है। बी श्रेणी का पानी नहाने के लिए ठीक होता है, लेकिन पीने के लिए नहीं होता। पीसीबी के सदस्य सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते ने बताया कि हरिद्वार में गंगा का पानी काफी समय से बी श्रेणी में रिपोर्ट हो रहा है।

और पढ़े  हल्द्वानी से गूंजा मिशन-2027 का शंखनाद: चुनावी मोड में भाजपा, नितिन नवीन ने पार्टी कार्यकर्ताओं में भरा जोश
  • Related Posts

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…

    स्टेडियम में शराब पीकर हुड़दंग: नशामुक्त हरियाणा की थीम वाली क्रिकेट लीग में छलके जाम, तीन कलाकारों का चालान

    नशामुक्त हरियाणा’ की थीम पर चल रही हरियाणवी आर्टिस्ट चैंपियंस लीग (एसीएल) में शराब पार्टी करने वाले तीन हरियाणवी कलाकारों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। स्टेडियम में शराब पीकर…