2025 दिल्ली विधानसभा चुनाव- आप ने जारी की पहली सूची,इन 11 उम्मीदवारों का नाम,देखें किसे कहां से मिला टिकट

 

आम आदमी पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों में जुट गई है। आम आदमी पार्टी ने आज पीएसी की बैठक बुलाई गई है। पार्टी आज उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, आम आदमी पार्टी की सर्वोच्च फैसले लेने वाली संस्था पीएसी की बैठक आज हो रही है। पीएसी की बैठक में दिल्ली विधानसभा 2025 चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई। बैठक में आप के दिग्गज नेताओं ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की।

पहली लिस्ट में 11 उम्मीदवारों के नाम

 

निर्वाचन क्षेत्र उम्मीदवार का नाम
छतरपुर ब्रह्मा सिंह तंवर
किराड़ी अनिल झा
विश्वास नगर दीपक सिंघला
रोहतास नगर सरिता सिंह
लक्ष्मी नगर बीबी त्यागी
बदरपुर राम सिंह नेता
सीलमपुर जुबैर चौधरी
सीमापुरी वीर सिंह धींगान
घोंडा गौरव शर्मा
करावल नगर मनोज त्यागी
मटियाला सोमेश शौकीन

बता दें कि अगले साल फरवरी में दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर चुनाव होना है। जिसकी तैयारियों को लेकर आम आदमी पार्टी पूरे जोश में काम कर रही है। दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान अभी हुआ नहीं है।

और पढ़े  संकट: दिल्ली की हवा 'बहुत खराब', आज सुबह आईटीओ और फिरोज शाह कोटला रोड के आसपास का एक्यूआई 420 दर्ज
  • Related Posts

    आतिशबाजी और खुशियों के बीच दीपावली का जश्न: पूर्व राष्ट्रपति कोविंद से मिले PM, दिवाली की शुभकामनाएं दीं

    पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से की मुलाकात: परिवार को दीं दिवाली की शुभकामनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। इस…

    दिवाली की आतिशबाजी में दिल्ली हुई धुआं-धुआं: कई इलाकों में एक्यूआई 400 पार, सांस लेने में हो रही परेशानी

    दिल्ली एनसीआर में दिवाली के जश्न के बाद देर रात हवा का स्तर बेहद खराब हो गया। दिल्ली में दिवाली की रात आतिशबाजी के बाद प्रदूषण ने गंभीर रूप ले लिया।…