
मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में अगस्त्यमुनि पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। वहीं दिवंगत विधायक शैलारानी रावत की पुत्री ऐश्वर्या रावत ने भी भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के समर्थन में प्रचार किया।
चुनाव प्रचार के बीच सीएम धामी के अलग-अलग अंदाज देखने को मिल रहे हैं। आज जहां वह बाइक पर सवार दिखे। तो वहीं इससे पहले सोमवार को हरिद्वार में सीएम ने पन्ना लाल भल्ला क्रिकेट स्टेडियम में विधायकों की गेंदों पर चौके-धक्के लगाए और स्टेडियम का उद्घाटन किया। करीब 13.78 करोड़ की तीन योजनाओं का लोकार्पण किया।
इसमें नौ करोड़ की लागत से तैयार पन्ना लाल भल्ला क्रिकेट स्टेडियम का विकास, विस्तार कार्य, 1.43 करोड़ से डाम कोठी पुल का विद्युत फसाड सौंदर्यीकरण कार्य, 3.30 करोड़ से चंडीदेवी पुल के विद्युत फसाड सौंदर्यीकरण का कार्य शामिल है।



Spread the loveदेहरादून से सहारनपुर जा रही डीएलएस पैसेंजर ट्रेन से नवजात का शव नीचे गिर गया। एक दिन पहले ही अस्पताल में उसका जन्म हुआ था। दंपती ने बताया…
Spread the love प्रवास के दूसरे दिन भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पूर्व सीएम स्व. बीसी खंडूड़ी के आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। इसके बाद…

