अयोध्या- आज से से तीन दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत,50 क्विंटल फूलों से हो रही राममंदिर की सजावट

Spread the love

 

रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियां तेज, भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पहला आठवा दीपोत्सव है।करीब 28 लाख दीपक राम की पैड़ी पर पहुंचा दिए गए हैं. 25 लाख दीपक 30 अक्टूबर को जलाए जाएंगे।एक नया कीर्तिमान स्थापित होगा।दुनिया का सबसे बड़ा दीपोत्सव जिसकी तैयारी को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ खुद हर समय गंभीर रहते हैं। उत्तर प्रदेश के तमाम बड़े अधिकारियों को आयोजन को सफल बनाने में लगाया गया हैं। 32000 वॉलिंटियर्स इन दीपों को लगाने के लिए लगाए गए हैं।वही अवध विश्वविद्यालय को यह पूरी जिम्मेदारी दी गई है। दीप बिछाई जा रहे हैं और भारी संख्या में वॉलिंटियर्स इन दीपों को क्रमबद्ध तरीके से लगा रहे हैं। राम की पैड़ी दियों से सजने लगी है और दिए बिछाने के बाद ही उसकी सुंदरता धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। 28, 29, को दिए बिछाने का काम चलेगा, 30 तारीख को छोटी दीपावली के दिन यह दिए जलाए जाएंगे उसी दिन इनमें तेल भी भरा जाएगा। शाम होते ही इन दियों को जलाने का काम शुरू होगा और एक विश्व रिकार्ड बनाने का सपना पूरा होगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। दीपोत्सव को लेकर पूरे अयोध्या में हर्ष और उल्लास का माहौल है।


Spread the love
और पढ़े  Weather- कल से पूरे UP में मानसूनी बारिश का अलर्ट, वाराणसी सहित इन 20 जिलों में भारी बरसात की चेतावनी
  • Related Posts

    निजी स्कूलों में स्क्रीन टाइम तय, अब बोर्ड पर ही पढ़ाएंगे गुरु जी, जिला प्रशासन तैयार कर रहा गाइडलाइन

    Spread the love

    Spread the loveनोएडा और ग्रेटर नोएडा के निजी स्कूल बच्चों को अधिक देर तक स्क्रीन के माध्यम से नहीं पढ़ा सकेंगे। उन्हें बोर्ड का प्रयोग करना होगा। इस संबंध में जिला…


    Spread the love

    स्पेशल 26 की तर्ज पर फर्जी पुलिस बनकर किया अगवा, पांच गिरफ्तार और दो की तलाश

    Spread the love

    Spread the loveस्पेशल 26 फिल्म की तरह फर्जी पुलिस बनकर जीएसटी सलाहकार को अगवा कर फिरौती वसूली का खुलासा हुआ है। महंगे शौक की वजह से कर्ज में डूबे आरोपियों…


    Spread the love