दर्दनाक हादसा:- धान से भरा ओवरलोड ट्रक बाइक सवारों के ऊपर पलटा,एक पत्रकार समेत 2 की मौत

दायूं जिले के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र में ओरछी चौराहे पर धान से भरा ओवरलोड ट्रक लोडर वाहन से टकराकर बाइक पर पलट गया। इससे बिसौली की ओर से आ रहे बाइक सवार दो युवकों की दबकर मौत हो गई। क्रेन से ट्रक और जेसीबी से बोरियां हटवाई गई। इसके बाद शव निकाले जा सके। मरने वाले दोनों युवक बरेली के निवासी थे, जिनमें एक युवा पत्रकार भी शामिल था।

बरेली के बिशारतगंज निवासी सत्येंद्र प्रताप सिंह और नवप्रभात सिंह बिसौली की ओर आ रहे थे। नवप्रभात एक पोर्टल के पत्रकार थे, जो अपनी फुफेरी बहन की शादी का कार्ड देकर बिसौली होते हुए बरेली की ओर लौट रहे थे। फैजगंज बेहटा कस्बा के ओरछी चौराहे पर लोडर वाहन को बचाने के प्रयास में धान की बोरियों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर इनकी बाइक पर पलट गया।

 

क्रेन से हटवाया गया ट्रक 
दोनों युवक ट्रक के नीचे दब गए। मौके पर भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस बल पहुंचा। क्रेन से ट्रक हटाकर बाइक सवारों को बाहर निकाला, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। जेब में मिले पहचान पत्र से युवकों की पहचान हो सकी। सड़क पर बोरियां पड़ी होने से जाम लग गया। जेसीबी से बोरियों को हटवाया गया। इसके बाद यातायात सुचारू हो सका।

और पढ़े  एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के CEO, गोविंद देव गिरी नियुक्त किए गए महासचिव
  • Related Posts

    सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: मलबा हटाने के दौरान मिला 20 फीट गहरा कुआं, डाला गया था लिंटर

    उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शनिवार सुबह कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एक मस्जिद को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के बाद मलबा हटाने के दौरान जमीन के नीचे…

    राममंदिर: CEO जितेंद्र मिश्र ने संभाली कमान, बैठकें कर समझी पूरी व्यवस्था, नई टीम के साथ होगा आगे का एक्शन

    अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नवनियुक्त सीईओ एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्र ने राम मंदिर की व्यवस्थाओं को समझने और नई जिम्मेदारी की रूपरेखा तैयार करने की…