31 घंटे चला गंगा में रेस्क्यू..ट्रक के केबिन में फंसे मिले दंपती के शव

Spread the love

 

षिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सैनिक होटल के निकट सोमवार को एक ट्रक गंगा नदी में समा गया था। खोजबीन के बाद मंगलवार शाम को ट्रक के केबिन से पुलिस ने चालक दंपती के शव बरामद किए हैं।

थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत ने बताया कि करीब 31 घंटे चले पुलिस व एसडीआरएफ के संयुक्त रेस्क्यू अभियान के बाद दुर्घटना स्थल से करीब 100 मीटर की दूरी पर गंगा में ट्रक का केबिन मिला। केबिन में दंपती के शव फंसे हुए थे। जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया है।

बता दें कि सोमवार सुबह देवप्रयाग से आगे सैनिक होटल के पास केबिल बिछा रहे लोगों ने पुलिस को किसी वाहन के नदी में गिरने की सूचना दी। इसके बाद टिहरी व श्रीनगर बांध से पानी रोका गया।

 

तब पुलिस ने जांच की तो घटना स्थल के करीब सौ मीटर दूर ट्रक के केबिन का पिछला हिस्सा दिखाई दिया। ट्रक नदी में डूबा हुआ था। पुलिस ने ट्रक स्वामी टिंकू से संपर्क कर पूछताछ की तो पता चला कि ट्रक बिहारीगढ़ से मिनरल वाटर की बोतलें लेकर गोपेश्वर के लिए चला था।

 

चालक अजयपाल सिंह (38) पुत्र मूलचंद निवासी सभा चांदपुर मोहन पोस्ट अकराबाद उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। अजयपाल पत्नी राजेश्वरी के साथ था। वह अगस्त्यमुनि में दुकान चलाती थी।

 

आशंका जताई जा रही थी कि दोनों नदी में बह गए हैं। सोमवार को ही एसडीआरएफ व जल पुलिस के गोताखोरों को यहां तलाश शुरू की। शाम को दोनों के शव बरामद हुए। रेसक्यू अभियान में एसडीआरएफ एसआई सचिन रावत, एसआई दीपक लिंगवाल, योगेंद्र शर्मा, रमेश बिष्ट सहित आठ कर्मी शामिल रहे।

और पढ़े  देहरादून- अजय भटेजा हत्याकांड: 25 हजार की इनामी आरोपी जोया गिरफ्तार, दून पुलिस ने सहारनपुर से पकड़ा

Spread the love
  • Related Posts

    उत्तरकाशी: कार अनियंत्रित हो कर खाई में गिरी, हादसे में 2 लोगों की हुई मौत और तीन घायल

    Spread the love

    Spread the loveगंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। यह हादसा हेलगुगाड़ से लगभग 200…


    Spread the love

    देहरादून- BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष के पास हर सीट से लेकर बूथ तक की जमीनी रिपोर्ट

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी ने खुद को कार्यकर्ता और अध्यक्ष को जिस तरह अपना बॉस बताया था, उसी अंदाज में शुक्रवार को राज्य के सांसद, विधायक, पदाधिकारियों के सामने नितिन…


    Spread the love