उत्तराखंड: उत्तराखंड भाजपा अपने लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाकर टॉप 6 राज्यों में शुमार हुई,भाजपा, सफलता से कार्यकर्ता गदगद

 

सदस्यता अभियान के तहत उत्तराखंड भाजपा ने लक्ष्य से अधिक सदस्य बना लिए हैं। प्रदेश भाजपा 20 लाख 17 हजार 397 सदस्य बनाकर शीर्ष छह राज्यों में शुमार हो गई है।

पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने संगठन पर्व में प्राथमिक सदस्यता अभियान की सफलता के लिए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने दो से 25 सितंबर तक संचालित प्रथम और 16 से 31 अक्तूबर तक के दूसरे चरण की जानकारी में हासिल रिकॉर्ड आंकड़ों की विस्तार से जानकारी दी। बताया कि राज्य के प्रथम गांव से महानगर तक, घरेलू से कामकाजी महिला तक, मजदूर से मालिक तक, किसान से सैनिक तक, गरीब से करोड़पति तक पार्टी ने सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी एवं सर्वग्राही सदस्यता अभियान पार्टी ने चलाया है।

इस अभियान में प्रदेश के नौ जिलों ने अपने सदस्यता अभियान के लक्ष्य को सफलतापूर्वक पूर्ण किया है। जिनमें उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, पौड़ी, देहरादून महानगर, हरिद्वार, चमोली, पिथौरागढ़, टिहरी एवं कोटद्वार शामिल हैं।

वहीं 10 ऐसी विधानसभाएं हैं, जहां लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिले कुल मतों से अधिक संख्या में सदस्य बनाए गए हैं। जिसमें अल्मोड़ा, टिहरी, देहरादून कैंट, पुरोला, श्रीनगर, यमुनोत्री, गंगोत्री, हल्द्वानी, हरिद्वार और डीडीहाट शामिल है।

 

विधानसभा क्षेत्र की दृष्टि से देखें तो 23 विधानसभा ऐसी हैं जहां पार्टी ने सदस्यता के लक्ष्य को शत प्रतिशत प्राप्त किया है। वहीं 44 विधानसभाओं ने भी 50 से 100 फीसदी के मध्य लक्ष्य को प्राप्त कर लिया है। शेष में 47 फीसदी लक्ष्य हासिल किया है। आयु वर्ग के आधार पर 58 फीसदी युवा, 39 फीसदी मध्यम वर्ग और 3 फीसदी वरिष्ठ नागरिकों ने भाजपा के विचारों में विश्वास जताया है।

और पढ़े  विकासनगर: वायरल ऑडियो मामले में कार्रवाई, प्रीतम सिंह के भाई पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर FIR दर्ज
  • Related Posts

    HALDWANI- लालकुआं पुलिस ने 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

        डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी…

    करवा चौथ 2026- करवा चौथ पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? जानें समय..

    करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना…