उत्तराखंड: राज्य का पहला स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगा दून में यूपीसीएल एमडी के आवास पर |

राजधानी में बुधवार को प्रदेश का पहला स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाया गया। इसकी शुरुआत यूपीसीएल के एमडी के कैंप कार्यालय आवास से की गई है। जल्द ही प्रदेश के 16 लाख उपभोक्ताओं के घरों पर प्रीपेड मीटर लगाए जाएंगे।

यूपीसीएल मुख्यालय स्थित आवासीय भवनों से प्रदेश के पहले स्मार्ट प्रीपेड मीटर की शुरुआत की गई। आरडीएसएस योजना के तहत प्रदेश के 15.87 लाख उपभोक्ताओं के लिए यह योजना शुरू हुई है। पहले ही दिन यूपीसीएल के निदेशक परियोजना, निदेशक वित्त, अधिशासी निदेशक मानव संसाधन, मुख्य अभियंता और अधिशासी अभियंता के आवास पर भी स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए गए।

एमडी अनिल कुमार ने बताया कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने की शुरुआत तीनों ऊर्जा निगमों के अफसरों, कर्मचारियों के आवास से होगी। इसके बाद सभी सरकारी विभागों में प्रीपेड मीटर लगाए जाएंगे। सबसे अंत में आम उपभोक्ताओं के घरों पर चरणबद्ध तरीके से मीटर लगाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि इसमें न्यूनतम 100 रुपये का रिचार्ज किया जा सकेगा। स्मार्ट मीटर से जुड़ी सभी सूचनाएं मोबाइल एप के माध्यम से मिलेंगी। बिजली बिलों के झंझट से छुटकारा मिलेगा। प्रदेश में बिजली चोरी रुकेगी।

और पढ़े  AIIMS नियुक्ति फर्जीवाड़ा: पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने आउटसोर्स एजेंसी का कार्यालय खंगाला, मैनेजर की गिरफ्तारी संभव
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…