अयोध्या: फेडरल बैंक ने अयोध्या में ऐतिहासिक राम मंदिर के पास खोली अपनी नई ब्रांच, कर्मचारियों के लिए गेस्ट हाउस खोलने का किया ऐलान।

Spread the love

 

फेडरल बैंक ने अयोध्या में ऐतिहासिक राम मंदिर के पास अपनी नई ब्रांच और कर्मचारियों के लिए गेस्ट हाउस खोलने का ऐलान किया है जो की बैंक के छोटे शहरों और कस्बों में अपनी बढ़त दर्ज करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस नई ब्रांच का उद्घाटन फेडरल बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ केवीएस मनीयन ने किया।

रामनगरी अयोध्या इस कार्यक्रम में ब्रांच के साथ-साथ कर्मचारियों के लिए एक गेस्ट हाउस का उद्घाटन भी किया गया, जिसका उद्घाटन बैंक के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर राजनारायण एन के हाथों से किया गया और जानकारी के अनुसार अयोध्या में आने वाले समय में बड़े स्तर पर अधोसंरचना विकास होने वाली है, जिस पर 10 बिलियन डॉलर खर्च किया जाएगा। इस आगामी विकास को देखते हुए मंदिर में आने वाले समय में प्रतिवर्ष 5 करोड लोगों के आने की उम्मीद है। इसे ध्यान में रखते हुए अयोध्या को आने वाले समय में बेहतर कनेक्टिविटी और पर्यटन सेवाओं की आवश्यकता जरूर पड़ेगी। फेडरल बैंक भी आने वाले समय में इस विकास में अपनी भागीदारी देने के लिए सज्ज है।

पिछले 50 साल से लखनऊ क्षेत्र में अपनी सेवाएं देते हुए फेडरल बैंक ने यहां की आर्थिक प्रगति में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अब अयोध्या में खुली अपनी इस नई ब्रांच के माध्यम से फेडरल बैंक समग्र उत्तर प्रदेश के विकास में अपनी भागीदारी दर्ज करने की राह पर आगे बढ़ने को तैयार है। सीईओ केवीएस मनीयन ने बताया कि फेडरल बैंक सस्टेनेबल ग्रोथ के लिए प्रतिबद्ध है, और समाज और अपने ग्राहकों को सशक्त करते हुए उन्हें आगे बढ़ाना चाहती है।

और पढ़े  UP पंचायत चुनाव: फिर से होगा मतदाता सूची का सत्यापन, पांचवी बार बढ़ी प्रकाशन की तिथि,टल सकते है चुनाव 

Spread the love
  • Related Posts

    झपकी बन गई काल: जालौन में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

    Spread the love

    Spread the loveजालौन जनपद के कालपी कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मृतकों की संख्या सात हो गई है।, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायलों…


    Spread the love

    अयोध्या- बंगाल में BJP की बढ़त पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल, बोले- लोकतंत्र के लिए खतरे का संकेत

    Spread the love

    Spread the loveसमाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की बढ़त को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में केंद्रीय पुलिस बल…


    Spread the love