विधायक v/s अधिवक्ता- भाजपा विधायक को पुलिस के सामने अधिवक्ता ने पिटा, समर्थकों ने बरसाए लात-घूंसे,विधायक हाल – बेहाल

Spread the love

 

 

लखीमपुर खीरी में लखीमपुर अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के चुनाव को लेकर मंगलवार से शुरू हुई तनातनी और आरोप-प्रत्यारोप बुधवार को बवाल में बदल गया। यहां बैंक के प्रधान कार्यालय के पास भाजपा के ही दो गुट आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। सदर विधायक योगेश वर्मा को बैंक की पूर्व अध्यक्ष पुष्पा सिंह के पति जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अवधेश सिंह व उनके समर्थकों ने पीट दिया। इसको लेकर मौके पर बवाल शुरू हो गया। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई और हालात को काबू में किया।

लखीमपुर अर्बन कोआपरेटिव बैंक प्रबंध समिति के चुनाव की प्रक्रिया स्थगित किए जाने का पत्र मंगलवार को वायरल हुआ था। साथ ही बैंक में चस्पा की गई मतदाताओं की अंतिम सूची फाड़ने का आरोप भी लगाया गया। इसको लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, सदर विधायक योगेश वर्मा, श्रीनगर विधायक मंजू त्यागी, धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने एडीएम से मिलकर निष्पक्ष चुनाव कराने की बात कही थी।

बैंक के प्रधान कार्यालय के पास हुआ बवाल 
एडीएम ने कहा था कि चुनाव स्थगित नहीं होगा, पूरी निष्पक्षता के साथ चुनाव संपन्न कराया जाएगा। इसके साथ ही बुधवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन प्रक्रिया बैंक के प्रधान कार्यालय में शुरू हुई। इसके कुछ ही देर बाद पूर्वाह्न करीब 11 बजे यहां बवाल शुरू हो गया। इसी बीच भाजपा के सदर विधायक योगेश वर्मा और बैंक की पूर्व अध्यक्ष पुष्पा सिंह के पति अवधेश सिंह का बैंक के प्रधान कार्यालय के पास ही डॉन बॉस्को कॉलेज वाली गली में आमना सामना हो गया।
अवधेश सिंह ने मारा थप्पड़

दोनों ने कुछ कहा और अचानक अवधेश सिंह ने सदर विधायक को थप्पड़ जड़ दिया। फिर उनके साथ आए लोगों ने विधायक को पीछे से खींच कर लात-घूंसे चला दिए। इस बीच पुलिस फोर्स ने किसी तरह विधायक को बचाया और छुड़ा कर ले गई। फिलहाल इस समय माहौल शांत है, लेकिन स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। बाद में कड़ी सुरक्षा में पर्चा जमा कराए गए। बैंक परिसर को छावनी बना दिया गया।

और पढ़े  मेरठ की मस्जिद से 'आतंकी' गिरफ्तार: जैश के चीफ मसूद अजहर को मानता है गुरु, जिहाद के लिए इसे बनाया था हथियार

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- मणि पर्वत मेले के साथ कंचन भवन में झूला उत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ

    Spread the love

    Spread the love     रामनगरी की प्राचीन धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं में विशेष स्थान रखने वाले कंचन भवन में मणि पर्वत मेले के दिन से भगवान के दिव्य झूला…


    Spread the love

    अयोध्या- रामजन्मभूमि आंदोलन के अग्रणी संत थे महंत विश्वनाथ दास शास्त्री की 11वीं पुण्यतिथि पर संत समाज ने किया भावपूर्ण स्मरण

    Spread the love

    Spread the love     श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के अग्रणी संत, पूर्व सांसद एवं साकेतवासी महंत ब्रह्मचारी विश्वनाथ दास शास्त्री की 11वीं पुण्यतिथि पर श्रीरामानंद आश्रम दर्शन भवन, जानकीघाट में…


    Spread the love