कृपया ध्यान दें: दिल्ली मेट्रो में एक बार फिर आई खराबी, अब रेड लाइन पर सेवा प्रभावित

Spread the love

दिल्ली मेट्रो में एक बार फिर तकनीकी खराबी की वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे पहले यलो लाइन और अब रेड लाइन पर सेवा प्रभावित हुई है। डीएमआरसी ने एक्स पर पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी। फिलहाल, फिर से सेवा बहाल हो गई है।

डीएमआरसी ने बताया कि मंगलवार को तकनीकी खराबी की वजह से दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर वेलकम और सीलमपुर स्टेशनों के बीच सेवाएं प्रभावित रही हैं। जिसकी वजह से सुबह के वक्त लोगों को यात्रा में परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह के वक्त ऑफिस जाने वाले यात्रियों को परेशानी हुई।

रेड लाइन दिल्ली के रिठाला को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से जोड़ती है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने एक्स पर लिखा कि वेलकम से सीलमपुर के बीच तकनीकी खराबी की वजह से सेवाओं में देरी हुई। अन्य सभी लाइनों पर सेवा सामान्य रूप से चल रही है। अधिकारियों ने कहा कि तकनीकी समस्या के कारण देरी हुई है।

जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले बीते सोमवार को हैदरपुर बादली मोड़ और जहांगीरपुरी स्टेशनों के बीच कुछ शरारती तत्वों द्वारा सिग्नलिंग केबल को क्षतिग्रस्त करने के बाद येलो लाइन पर सेवा प्रभावित हुई थी।


Spread the love
और पढ़े  आज से श्रीलंका दौरे पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, भारतीय मूल के तमिलों और शीर्ष नेतृत्व से करेंगे मुलाकात
  • Related Posts

    केजरीवाल को कोर्ट से झटका- जस्टिस शर्मा ही करेंगी सुनवाई, खारिज हुआ आवेदन

    Spread the love

    Spread the loveआबकारी नीति मामले में आज हाईकोर्ट अरविंद केजरीवाल की रिक्यूजल याचिका पर अपना फैसला सुनाया। केजरीवाल दिल्ली हाईकोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए। इस दौरान केजरीवाल ने…


    Spread the love

    दिल्ली HC में अरविंद केजरीवाल की पेशी, जज बदलने की याचिका पर आज आएगा फैसला

    Spread the love

    Spread the loveआबकारी नीति मामले में आज हाईकोर्ट अरविंद केजरीवाल की रिक्यूजल याचिका पर अपना फैसला सुनाएगा। केजरीवाल दिल्ली हाईकोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए। इस दौरान केजरीवाल ने…


    Spread the love