हल्द्वानी / हल्दूचौड़- ऊंचापुल और हल्दूचौड़ क्षेत्र में 4 घंटे रही बिजली गुल

Spread the love

बिजली लाइन की शिफ्टिंग और सुरक्षा कार्यों के चलते हल्दूचौड़ और ऊंचापुल क्षेत्र में सोमवार को चार घंटे बिजली गुल रही। इस कारण 20 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली नहीं आने से नलकूपों का संचालन भी प्रभावित रहा।

सोमवार को लॉपिंग करने केल लिए हाथीखाल, बमेठाबंगर, हल्दूचौड़ और कार रोड फीडर में दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक बिजली कटौती की गई। विभाग की ओर से जारी रोस्टर के मुताबिक सुबह 10 बजे से दो बजे तक बिजली कटौती होनी थी लेकिन सीएम का दौरा होने के कारण कटौती दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक की गई। इधर, ऊंचापुल क्षेत्र में विद्युत लाइन शिफ्ट होने के कारण चार घंटे बिजली कटौती रही। संवाद

नगर क्षेत्र में भी बिजली आपूर्ति रहेगी प्रभावित

दीपावली से पूर्व ऊर्जा निगम नगर क्षेत्र में विद्युत लाइनों में अनुरक्षण (लॉपिंग-चॉपिंग) कार्य करने जा रहा है। इस दौरान नगर क्षेत्र में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी। विभाग की ओर से जल्द ही रोस्टर जारी किया जाएगा। ईई नगर प्रदीप कुमार ने बताया कि बिजली लाइनों के अनुरक्षण कार्य किए जाने हैं। सभी कार्य दीपावली से पहले पूरे कर लिए जाएंगे। संवाद

विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए होंगे कार्य
शहरी और ग्रामीण डिवीजन में विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विभिन्न कार्य किए जाएंगे। टीपीनगर उपसंस्थान के बेलबाबा और खन्ना फीडर के विभिन्न क्षेत्रों में एलटी बेयर कंडक्टर को एलटी एबी केबल में बदला जाएगा। उपखंड सुभाषनगर के अधीन टीपीनगर से कुंवरपुर गौलापार तक दो किमी लाइन को कवर कंडक्टर में बदला जाएगा। इसके अलावा दमुवाढूंगा के विभिन्न स्थानों पर एलटी एबीसी स्थापित की जाएगी। साथ ही एलटी प्रोटेक्शन और नगर क्षेत्र के उपसंस्थानों में वितरण परिवर्तकों की सुरक्षा के लिए फेंसिंग कार्य किए जाएंगे। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया गतिमान है।

और पढ़े  नैनीताल- कोसी नदी में पैर फिसला...19 साल के युवक की डूबने से मौत, SDRF ने मॉक ड्रिल के दौरान बरामद किया शव

Spread the love
  • Related Posts

    बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे को लेकर बढ़ा विवाद, हेराफेरी के विरोध में कांग्रेस विधायक उपवास पर बैठे

    Spread the love

    Spread the loveबदरीनाथ के विधायक लखपत बुटोला ने बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे में कथित हेराफेरी के विरोध में मंगलवार को मंदिर परिसर में अपने समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ…


    Spread the love

    टनकपुर–हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस का संचालन आज से, तराई क्षेत्र की मांग हुई पूरी

    Spread the love

    Spread the loveटनकपुर–हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस का संचालन आज से शुरू हो रहा है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह रेल सेवा उत्तराखंड के तराई क्षेत्र में…


    Spread the love