हल्द्वानी: बड़े थानों में बढ़ाए जाएंगे गश्ती वाहन,अब मिलेंगी 2 -2  गाड़ियां ।

 

कुमाऊं के बड़े थानों में एक-एक गश्ती वाहन और बढ़ाए जाएंगे। ऐसा रात के समय पूरे क्षेत्र में गश्त कर अपराध रोकने की योजना के तहत किया जा रहा है। नैनीताल जिले के तीन थानों में एक-एक अतिरिक्त गाड़ी दे भी दी गई हैं। बाकी जिलों में थाना क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति का सर्वे कराया जा रहा है।

बीते दिनों हल्द्वानी आए डीजीपी अभिनव कुमार से व्यापारियों व अन्य लोगों ने क्षेत्र में रात में बढ़ रही अपराधी घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की थी। इसके बाद डीजीपी ने सभी जिलों के एसएसपी को भौगोलिक सर्वे और अपराध ग्राफ की रिपोर्ट तैयार करने को कहा था। इसी से तय होगा कि कहां अतिरिक्त वाहन दिया जाए। नैनीताल जिले में पुलिस लाइन के जरिये हल्द्वानी की कोतवाली की टीपीनगर चौकी, मुखानी और काठगोदाम थानों को ये गाड़ियां उपलब्ध करा दी गई हैं। इन अतिरिक्त वाहनों में महिला पुलिसकर्मी तैनात करने की भी योजना है। इसके अलावा जिले के बाकी थाना क्षेत्रों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

और पढ़े  उत्तराखंड: बदरीनाथ विधानसभा में कहां दिखे विकास कार्य? दो विधायकों ने जमकर खर्ची निधि, काम अभी भी अधूरे
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…