नक्सली मुठभेड़: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में बड़ी मुठभेड़, अब तक 31 नक्सलियों के शव हुए बरामद,  हथियारों का जखीरा बरामद

Spread the love

 

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में से अब तक 21 के शव बरामद हुए हैं। मौके से बड़ी संख्या में ऑटोमेटिक हथियार बरामद किए गए हैं। अभी सर्च ऑपरेशन जारी है।

मुठभेड़ दंतेवाड़ा में बारसूर के ग्राम थुलथुली और नारायणपुर में ओरछा के ग्राम नेंदूर के जंगलों में हुई है। जानकारी के मुताबिक जवान नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना वाली जगह पर पहुंचे तो नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी।

ऑटोमेटिक हथियार किए गए बरामद
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद सुरक्षाबल के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। जवाबी कार्रवाई में 35 से ज्यादा नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में सभी जवानों के सुरक्षित होने की जानकारी मिली है। वहीं, बताया जा रहा है कि नक्सलियों के पास से एलएमजी राइफल, एके 47 राइफल, एसएलआर राइफल, इंसास राइफल, .303 राइफल बरामद की गई है।

 

जवानों के हौसले और अदम्य साहस को नमन- सीएम
मुठभेड़ को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि नारायणपुर-दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबल के जवानों की नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। जवानों को मिली यह बड़ी कामयाबी सराहनीय है। उनके हौसले और अदम्य साहस को नमन करता हूं। नक्सलवाद के खात्मे के लिए शुरू हुई हमारी लड़ाई अब अपने अंजाम तक पहुंचकर ही दम लेगी, इसके लिए हमारी डबल इंजन सरकार दृढ़ संकल्पित है। प्रदेश से नक्सलवाद का खात्मा ही हमारा लक्ष्य है।

सीएम साय ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग
उधर, सीएम विष्णुदेव साय ने शुक्रवार की रात मुख्यमंत्री निवास में हाई लेवल मीटिंग बुलाई। इसमें नारायणपुर-दंतेवाड़ा जिले के थुलथुली जंगल में चल रही मुठभेड़ को लेकर चर्चा की गई। पुलिस महकमे के आला अधिकारियों से नक्सल एनकाउंटर पर मंथन किया गया।


Spread the love
  • Related Posts

    प्रेमिका और उसके दूसरे प्रेमी ने मिलकर की हत्या, शव जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश, महिला को उम्रकैद

    Spread the love

    Spread the loveरायगढ़ जिले में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की हत्या के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। प्रेमिका ने अपने दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर युवक…


    Spread the love

    छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून: कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट, तेज हवा और आकाशीय बिजली की चेतावनी

    Spread the love

    Spread the loveछत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली…


    Spread the love