हल्द्वानी- मादा हाथी की मौत: रामपुर रोड पर हरियाणा रोडवेज बस की टक्कर से हथिनी की मौत, सड़क किनारे 11 घंटे चला इलाज,फिर भी नहीं बचा पाए 

Spread the love

 

 

रामपुर रोड पर बेलबाबा फॉरेस्ट बैरियर के पास हरियाणा रोडवेज की तेज रफ्तार बस ने बुधवार सुबह हथिनी को जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। शरीर के पिछले हिस्से में चोट लगने के कारण वह हिल नहीं पाई। वन विभाग और पशु चिकित्सकों की टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़क किनारे ही उसका इलाज शुरू किया, लेकिन शाम को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बस कब्जे में ले ली है।

बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे तराई केंद्रीय वन प्रभाग अंतर्गत बेलबाबा फॉरेस्ट बैरियर के पास हाथियों का झुंड सड़क पार कर रहा था। तभी हल्द्वानी से रुद्रपुर की ओर तेज रफ्तार में जा रही हरियाणा रोडवेज की बस ने तीस साल की हथिनी को जोरदार टक्टर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हथिनी सड़क पर गिरकर अचेत हो गई। बस में 12 यात्री सवार थे, जिनमें दो मामूली रूप से चोटिल हो गए।

सूचना पर वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त डॉ. विनय भार्गव, डीएफओ तराई केंद्रीय उमेश तिवारी टीम के साथ पहुंच गए। किसी तरह हाथी को सड़क किनारे जंगल में सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। मौके पर पहुंची पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने उसका इलाज किया। हथिनी को गुड़ के साथ दर्द निवारक सहित अन्य दवाएं दी गईं। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से भी चिकित्सक बुलाए गए। आसपास काफी भीड़ जुट गई थी जिसे वन विभाग की टीम ने हटाया। सुबह सात बजे शुरू हुई इलाज की प्रक्रिया के करीब 11 घंटे बाद शाम 5:50 बजे हथिनी ने दम तोड़ दिया। चर्चा है कि वह गर्भवती थी, लेकिन वन विभाग का कहना है कि पोस्टमार्टम में ही इसकी पुष्टि हो सकेगी।

हथिनी की जान बच जाए इसके लिए उसे हर तरह का उपचार दिया गया। वह गर्भवती थी या नहीं, इसका खुलासा बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम में होगा। हो सकता है गैस की वजह से उसका पेट फूल गया हो। – डॉ. विनय भार्गव, वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त, हल्द्वानी।

और पढ़े  UP- चुनाव के ठीक पहले बदली UP की राजनीति, ब्राह्मण वोट हुआ प्रासंगिक, अखिलेश के PDA में अब आया पंडित भी

हरियाणा परिवहन निगम की तेज रफ्तार बस की टक्कर से हथिनी घायल हो गई थी। उसे बचाने का पूरा प्रयास किया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका। इसके लिए मथुरा से भी टीम बुलाने की तैयारी कर ली गई थी।
– उमेश तिवारी, डीएफओ, तराई केंद्रीय वन प्रभाग।


Spread the love
  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा: ट्रक से कुचलकर तीन कांवड़ियों की मौत, दो लोग घायल

    Spread the love

    Spread the loveइटावा-बरेली हाईवे पर कांवड़ लेकर जा रहे युवक की राजेपुर क्षेत्र के गांव डबरी के पास ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई, जबकि मोहम्मदाबाद क्षेत्र में हवाई…


    Spread the love

    भीषण जाम- कांवड़ यात्रा के चलते दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भीषण जाम

    Spread the love

    Spread the loveगाजियाबाद में कांवड़ियों का आगमन बढ़ते ही सड़कों पर लंबा जाम लगने लगा है। सावन के दूसरे सोमवार की सुबह से ही गाजियाबाद की प्रमुख सड़कों पर वाहन…


    Spread the love