अयोध्या सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना 

 

जनपद के भदरसा गैंग रेप मामलें पर गैंगरेप आरोपी मोईद खान की डीएनए रिपोर्ट को लेकर अयोध्या सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना साधा है..उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट ना डीएनए रिपोर्ट मंगाती।तो सरकार डीएनए रिपोर्ट प्रकाशित न करती..उन्होंने कहा गैंग रेप को लेकर मोईद खान को चर्चा में लाया गया, सरकार की तरफ से मोईद खान मोइद खान बोला गया, सारी बातें अब साफ हो गई, हमारे नेता अखिलेश यादव को पहले से ही शंका थी कि वह इतनी ज्यादा उम्र का है वह कैसे ये काम कर सकता है, मुस्लिम के नाम पर भाजपा बदनाम करना चाहती है, अगर उच्च न्यायलय रिपोर्ट ना मांगती तो यह रिपोर्ट प्रकाशित न होती, पूरे उत्तर प्रदेश में पूरे देश में यह संदेश गया है कि सरकार पूरी तरह से मुस्लिम विरोधी सरकार है, दलित विरोधी सरकार है, संविधान विरोधी सरकार है, आरक्षण विरोधी सरकार है, यह मैसेज पूरे प्रदेश में गया है और इस मैसेज से 2027 में जब चुनाव होगा तो भाजपा का सफाया हो जाएगा।

Byte-अवधेश प्रसाद सपा सांसद

और पढ़े  UP: पंचायत चुनाव में मतदाता बनने के लिए गांव में छह माह रहना जरूरी, कैबिनेट ने प्रस्ताव पर लगाई मुहर
  • Related Posts

    मेरठ- बड़ा हादसा: बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 10 से अधिक बच्चे घायल, चालक हुआ फरार

    मेरठ के रोहटा क्षेत्र में बुधवार सुबह बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई। चिंदौड़ी-अमानुल्लाहपुर मार्ग पर हुए हादसे में करीब दर्जनभर बच्चे घायल हो गए। सूचना मिलने पर रोहटा…

    UP MLC Election- लखनऊ-बरेली में खिला कमल, मेरठ में दोनों सीटें BJP के नाम, वाराणसी में सपा जीती

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना चल रही है। लखनऊ शिक्षक खंड में भाजपा के उमेश द्विवेदी लगातार तीसरी बार जीते गए हैं। यहां पर नंबर दो…