बढ़ रही साइबर अपराध की घटनाओं पर सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, कई राज्यों में छापेमारी कर 26 आरोपी गिरफ्तार किए

 

भारत में बढ़ रही साइबर अपराध की घटनाओं के बीच केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। सीबीआई ने कई राज्यों में छापेमारी कर 26 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए साइबर अपराधी दुनियाभर में लोगों को ठगने के आरोपी हैं। सीबीआई ने यह कार्रवाई ऑपरेशन चक्र-3 के तहत की है। इस अभियान के तहत सीबीआई ने बीते गुरुवार को देश में 32 स्थानों पर छापेमारी की।

 

चार कॉल सेंटर्स पर भी की छापेमारी
सीबीआई ने अभियान के तहत जिन जगहों पर छापेमारी की, उनमें पुणे, हैदराबाद, अहमदाबाद, विशाखापत्तनम आदि शहर शामिल हैं। छापेमारी के दौरान सीबीआई ने 58.45 लाख रुपये की नकदी, कई लॉकर की चाबी और तीन लग्जरी गाड़ियां बरामद की हैं। सीबीआई ने छापेमारी के दौरान चार कॉल सेंटर्स के खिलाफ भी कार्रवाई की, जिनमें पुणे का कॉल सेंटर वी.सी इंफोर्मेटिक्स प्राइवेट लिमिटेड, विशाखापत्तनम का इंफोर्मेटिक्स प्राइवेट लिमिटेड, हैदराबाद का वायजेक्स सॉल्यूशन, विशाखापत्तनम का ही अत्रिया ग्लोबल सर्विस प्राइवेट लिमिटेड शामिल है।

 

विदेश में लोगों को ठगने का भी आरोप
छापेमारी के दौरान सीबीआई ने 170 लोगों से पूछताछ की, ये लोग कॉल सेंटर्स के जरिए लोगों के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी में शामिल थे। अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए कई आरोपी विदेश में बैठे लोगों को ठगने और पीड़ितों के सिस्टम हैक करने के आरोपी हैं। आरोपियों ने पीड़ितों को उनकी पहचान चोरी होने या उनके बैंक खाते से अवैध लेन-देन होने की बात कहकर अपने जाल में फंसाया। इसके बाद आरोपियों ने पीड़ितों के आर्थिक लेन-देन को सुरक्षित करने के लिए अपने पैसे नए बैंक खाते में स्थानांतरित करने का कहकर उनके साथ धोखाधड़ी की। छापेमारी के दौरान सीबीआई ने पुणे से 10, हैदराबाद से पांच और विशाखापत्तनम से 11 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने महत्वपूर्ण डिजिटल सबूत और आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है।

और पढ़े  निकाय चुनाव: 66 हजार से ज्यादा नामांकन ने बढ़ाई बीजेपी-कांग्रेस की धड़कन, अब बागियों को साधने की अग्निपरीक्षा
  • Related Posts

    नेपाल जलप्रलय के 12 दिन: पानी हुआ जहरीला, संपर्क में आते ही त्वचा पर इंफेक्शन..

    नेपाल आपदा के बाद भारत में आया सैलाब अब दिन-ब-दिन जहरीला होता जा रहा है। इसके संपर्क में आते ही लोगों के पूरे शरीर में इंफेक्शन फैल जाता है। लोग…

    फ्रांस में पहला हिंदू मंदिर: प्राण प्रतिष्ठा में 40 देशों से पहुंचे मेहमान, PM मोदी बोले- संबंध नई ऊंचाइयों पर

    फ्रांस की राजधानी पेरिस में रविवार को देश का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बीएपीएस अक्षरधाम संस्थान के गुरु महंतस्वामी महाराज…