टिकटॉक स्टार- 26 साल की उम्र में टिकटॉक स्टार कुबरा अयकुट की मौत, पांचवी मंजिल से गिरीं, सुसाइड नोट भी मिला 

Spread the love

 

 

तुर्किये की टिकटॉक इनफ्लुएंसर कुबरा अयकुट की महज 26 साल की उम्र में मौत हो गई। कुबरा अपने वेडिंग विदाउट ए ग्रूम (खुद से शादी करने) वाले वीडियो के लिए बहुत मशहूर हुई थीं। तुर्किये की मीडिया के अनुसार, टिकटॉक इनफ्लुएंसर की मौत सोमवार को इस्तांबुल के सुल्तानबेली जिले में एक लक्जरी अपार्टमेंट इमारत की पांचवीं मंजिल से गिरने से हुई। स्थानीय अधिकारियों को उनके शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

फैंस ने बताया कि मृत्यु से पहले सोशल मीडिया पर अयकुट ने चिंताजनक पोस्ट डाला था। मृत्यु से ठीक पहले उन्होंने अपने वजन बढ़ने के अनुभव के बारे में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक दुख भरा संदेश लिखा था। उन्होंने कहा, मैंने अपनी ऊर्जा जमा कर ली है, लेकिन मेरा वजन नहीं बढ़ रहा है। रोजाना कुछ किलोग्राम से वजन घट रहा है। मुझे नहीं मालूम क्या करूं? मुझे तत्काल वजन बढ़ाने की जरूरत है।

विशेष रूप से 2023 में उन्होंने अपनी अपरंपरागत वेडिंग विदाउट ए ग्रूम सीरिज से पहचान हासिल की थी। उन्होंने सुंदर सफेद रंग का गाउन और माथे पर टियारा पहनकर खुद से ही शादी की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था, मुझे अपने लिए कोई योग्य वर नहीं मिल रहा है। एक अन्य वीडियो क्लिप में उन्हें शादी की पोशाक में बर्गर का आनंद लेते हुए भी देखा गया था।

अयकुट की मौत की खबर से सोशल मीडिया पर शोक की लहर दौड़ गई। उनके फॉलोअर्स हैरान रह गए। कई फैंन और फॉलोअर्स ने उनकी मौत पर शोक व्यक्त करने के लिए विभिन्न फ्लेटफॉर्म का सहारा लिया। उन्होंने अयकुट को एक खूबसूरत दिल वाली परी कहकर पुकारा।

और पढ़े  ईडी: पिनराई विजयन की बेटी की मुश्किलें बढ़ीं, ईडी ने वीणा को दोबारा भेजा समन, 29 जून को पूछताछ के लिए बुलाया

तुर्किये के अधिकारियों ने अयकुट के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अयकुट के गृहनगर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दौरान कई टिकटॉकर और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर के शामिल होने की संभावना है।

 


Spread the love
  • Related Posts

    वेनेजुएला में फिर लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल में 4.9 रही तीव्रता

    Spread the love

    Spread the love वेनेज़ुएला में 4.9 तीव्रता का नया भूकंप वेनेज़ुएला में बड़े भूकंपों के कुछ दिनों बाद ही 4.9 तीव्रता का नया भूकंप महसूस किया गया। वेनेजुएला में राहत…


    Spread the love

    West Asia- अमेरिका ने ईरान पर हमले का जारी किया वीडियो, इस्राइल-लेबनान ने शांति समझौते पर किए हस्ताक्षर

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने शुक्रवार को इस्राइल और लेबनान के बीच एक शुरुआती शांति समझौते की घोषणा की है। इसे कई महीनों से जारी संघर्ष…


    Spread the love