उत्तराखंड- मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को फिर मिला सेवा विस्तार, आदेश जारी, 31 मार्च तक रहेगा कार्यकाल

 

 

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को छह महीने का सेवा विस्तार मिल गया है। 30 सितंबर को उनका छह महीने का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। सियासी हलकों से लेकर सत्ता गलियारों में रतूड़ी को फिर सेवा विस्तार देने की चर्चाएं पहले से ही थी।

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज राज्यपाल से भी मुलाकात की। रधा रतूड़ी के सेवा विस्तार के आदेश जारी कर दिए गए हैं। यदि राधा रतूड़ी को सेवा विस्तार नहीं मिलता, तो वरीयता पर अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन राज्य के नए मुख्य सचिव हो सकते थे।

 

1988 बैच की आईएएस अधिकारी राधा रतूड़ी अपनी सेवानिवृत्ति से दो माह पूर्व 31 जनवरी 2024 को मुख्य सचिव बनीं थीं। दो महीने का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें प्रदेश सरकार ने छह महीने का सेवा विस्तार दे दिया था।

उन्हें सेवा विस्तार नहीं मिलने पर वरिष्ठता सूची के हिसाब से अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन उनकी जगह मिलने की भी चर्चा थी, लेकिन सेवा विस्तार मिलने के बाद बर्द्धन सीएस की कुर्सी से अभी दूर हैं।

और पढ़े  शोध: हिमालय में मिलीं उपयोगी वनस्पतियां और फफूंद प्रजातियां, पारंपरिक ज्ञान के दस्तावेजीकरण की कमी भी उजागर
  • Related Posts

    अरुणाचल प्रदेश में असम राइफल्स पर हमला, एक जवान बलिदान, 4 जवान घायल

    अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास मंगलवार सुबह असम राइफल्स की गश्ती टीम पर संदिग्ध उग्रवादियों ने हमला कर दिया। हमले में एक जवान की मौत…

    विदेश मंत्री जयशंकर का बड़ा बयान- हमारी चिंताओं को लेकर अमेरिका गंभीर नहीं

    भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत की सुरक्षा प्राथमिकताओं को लेकर अमेरिका गंभीर नहीं है और ये ही…