बड़ी खबर –  हिजबुल्ला का प्रमुख हसन नसरल्ला मारा गया,अब कभी दुनिया को डरा नहीं पाएगा –  इस्राइली सेना 

 

 

इस्राइल और हिजबुल्ला के संघर्ष के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल हिजबुल्ला का प्रमुख हसन नसरल्ला मारा गया है। इस्राइली सेना ने इसकी पुष्टि कर दी है। इस्राइल की सेना आईडीएफ ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा एक पोस्ट में लिखा है कि ‘हसन नसरल्ला अब कभी दुनिया को आतंकित नहीं कर पाएगा’।

इस्राइली सेना ने शुक्रवार को लेबनान की राजधानी बेरूत में कई ठिकानों पर हवाई हमले किए थे। इन हमलों में हिजबुल्ला के ठिकानों को निशाना बनाया गया था। अब इस्राइली सेना ने बयान जारी कर कहा है कि उनके हमले में हिजबुल्ला प्रमुख हसन नसरल्ला और हिजबुल्ला के दक्षिणी मोर्चे का प्रमुख अली काराकी कई अन्य कमांडर्स के साथ मारा गया है।

 

और पढ़े  बड़ी सफलता, धरती पर हो रहे हर बदलाव को बताएगा ईओएस-05, कैसे करेगा काम और क्यों है खास?
  • Related Posts

    नेपाल जलप्रलय के 12 दिन: पानी हुआ जहरीला, संपर्क में आते ही त्वचा पर इंफेक्शन..

    नेपाल आपदा के बाद भारत में आया सैलाब अब दिन-ब-दिन जहरीला होता जा रहा है। इसके संपर्क में आते ही लोगों के पूरे शरीर में इंफेक्शन फैल जाता है। लोग…

    फ्रांस में पहला हिंदू मंदिर: प्राण प्रतिष्ठा में 40 देशों से पहुंचे मेहमान, PM मोदी बोले- संबंध नई ऊंचाइयों पर

    फ्रांस की राजधानी पेरिस में रविवार को देश का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बीएपीएस अक्षरधाम संस्थान के गुरु महंतस्वामी महाराज…