अयोध्या : सिद्धपीठहनुमानगढ़ी उज्जैनिया पट्टी के वयोवृद्ध संत पुरूषोत्तम दास जी महाराज को धर्मगुरुओं ने दी श्रद्धांजलि, साधुसंतों का विशाल भोजन प्रसाद का किया आयोजित

अयोध्या : सिद्धपीठहनुमानगढ़ी उज्जैनिया पट्टी के वयोवृद्ध संत पुरूषोत्तम दास जी महाराज को धर्मगुरुओं ने दी श्रद्धांजलि, साधुसंतों का विशाल भोजन प्रसाद का किया आयोजित

सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी उज्जैनिया पट्टी के वयोवृद्ध संत पुरूषोत्तम दास जी महाराज के 13वीं संस्कार के उपलक्ष में पर विराट साधु संतो का विशाल भोजन प्रसाद
का आयोजन किया गया।
इस दौरान हनुमान गढ़ी के श्री महंत, नागा, संत सहित अन्य लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन और याद किया। इस मौके पर उनकी कृपा पात्र शिष्य महंत तेज पाल दास महाराज ने कहा कि गुरुदेव के ख्याति पूरे देश में रही। उन्होंने अपने भक्तों शिष्यों को सद मार्ग प्रदान किया। वे सदैव ही साधु संतों की मदद करते थे। दीन दुखियों की मदद करते थे। समाज सेवा भी करते थे। उनके नेतृत्व में बहुत से साधु संतों को न्याय मिला। वे सबको साथ लेकर चलते थे। वे विचारधारा के धनी रहे। उनके सपनों को मैं पूरा करूंगा, उनके बताए हुए मार्ग पर चलूंगा। इसके अलावा अन्य धर्म गुरुओं ने भी उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन और याद किय। साथ ही उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर व्यापक रूप से प्रकाश डाला ग़या।
इस मौके पर साधु संत भक्तगण शिष्य गढ़ आदि कार्यक्रम में शामिल रहे। सभी ने भंडारा प्रसाद ग्रहण किया। सभी का महंत तेज पाल दास महाराज ने दक्षिणा देकर सभी का स्वागत सम्मान किया।

इस कार्यक्रम
उत्तराधिकारी तेजपाल दास और हनुमानगढ़ी के महंत ज्ञानदास के कृपा पात्र शिष्य संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजय दास जी , वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास जी, पुजारी राजू दास, महंत धर्मदास जी
मनीराम दास, कृष्ण कांत दास पुजारी सनी बाबा सुरसर मंदिर के महंत अवध राम शुक्ला
महाराज सहित अन्य मौजूद रहे।

और पढ़े  आगरा शिक्षक MLC चुनाव: इन तीन बूथों पर फिर होगा मतदान, सपा प्रत्याशी ने लगाए थे धांधली के आरोप, आ गया आदेश

 

 

  • Related Posts

    मेरठ- बड़ा हादसा: बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 10 से अधिक बच्चे घायल, चालक हुआ फरार

    मेरठ के रोहटा क्षेत्र में बुधवार सुबह बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई। चिंदौड़ी-अमानुल्लाहपुर मार्ग पर हुए हादसे में करीब दर्जनभर बच्चे घायल हो गए। सूचना मिलने पर रोहटा…

    UP MLC Election- लखनऊ-बरेली में खिला कमल, मेरठ में दोनों सीटें BJP के नाम, वाराणसी में सपा जीती

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना चल रही है। लखनऊ शिक्षक खंड में भाजपा के उमेश द्विवेदी लगातार तीसरी बार जीते गए हैं। यहां पर नंबर दो…