अयोध्या: रामनगरी में चल रहा भव्य ग्रंथराज ज्ञानेश्वरी पारायण का आयोजन

Spread the love

अयोध्या: रामनगरी में चल रहा भव्य ग्रंथराज ज्ञानेश्वरी पारायण का आयोजन

अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन उपरांत लगातार देश प्रदेश से लोग अयोध्या में आकर अपने-अपने ढंग से धार्मिक अनुष्ठान और आयोजन कर रहे हैं । इसी तरह 24 सितंबर से 29 सितंबर तक अयोध्या में चल रहे भव्य ग्रंथराज ज्ञानेश्वरी पारायण का आयोजन किया जा रहा है । जिसकी व्यवस्था श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा की गई है । महाराष्ट्र से आए संत समाज ने बताया कि 40 वर्ष पूर्व हमारे गुरु माधव जी महाराज सूरज खेडेकर अपने 10000 अनुयायियों के साथ कार सेवा समय में आए थे तब उन्होंने मा सरयू के जल को लेकर संकल्प लिया था कि कर सेवा समय में हम आए हैं और अब राम लला के स्थापित होने के उपरांत एक बड़ा महोत्सव मनाएंगे । परंतु समय आते-आते महाराज जी की मृत्यु हो गई । इसके उपरांत सभी भक्तगणों के साथ शिष्यों ने महाराज जी के संकल्प को पूर्ण करने के लिए लगभग 5 से 6000 लोग यहां पर सुबह से ज्ञानेश्वरी पारायण महोत्सव मना रहे हैं । यह महोत्सव 24 सितंबर से 29 सितंबर तक चलेगा । सुबह से लेकर शाम तक हरिपाठ बच्चों द्वारा नृत्य और ज्ञानेश्वरी पारायण का कार्यक्रम चलता रहता है । जो बहुत ही सुंदर और देखने दर्शन लायक रहता है ।


Spread the love
और पढ़े  UP- जानलेवा हुई आंधी-बारिश, रविवार को 12 लोगों की मौत, कल से फिर से तूफान की चेतावनी जारी
  • Related Posts

    अयोध्या- कानपुर के चिकित्सक दल का आईएमए ने किया स्वागत

    Spread the love

    Spread the love   कानुपर के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की 50 सदस्यीय टीम शनिवार को अयोध्या पहुंची। इस दौरान आईएमए की अयोध्या इकाई के अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव के…


    Spread the love

    UP- ‘मियां एक भी नहीं, नाम मियांपुर’, CM योगी ने बदला लखीमपुर खीरी के गांव का नाम

    Spread the love

    Spread the loveलखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के मियांपुर गांव का नाम बदलकर अब रविंद्र नगर किया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मियांपुर में आयोजित…


    Spread the love