केदारनाथ-बदरीनाथ धाम दर्शन करने पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला, परिवार के साथ की पूजा-अर्चना

Spread the love

केदारनाथ-बदरीनाथ धाम दर्शन करने पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला, परिवार के साथ की पूजा-अर्चना

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अपने परिवार के साथ बदरीनाथ-केदारनाथ दर्शन के लिए पहुंची। उन्होंने यहां परिवार के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। साथ ही श्रद्धालुओं से चारधाम यात्रा पर आने की अपील की। कहा कि बदरीनाथ- केदारनाथ धाम के दर्शन से वह अभिभूत हैं।

कोटद्वार उत्तराखंड की मूल निवासी बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने ‘सिंह साब द ग्रेट, ‘सनम रे’ सहित कई फिल्मों में अभिनय किया है। इससे पहले उन्होंने कई ब्यूटी कांटेस्ट के खिताब भी जीते है।अभी बॉलीवुड में उनकी अभिनय यात्रा जारी है।

मंगलवार सुबह अभिनेत्री उर्वशी रौतेला पहले केदारनाथ धाम पहुंची। मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। भगवान केदारनाथ का जलाभिषेक किया। उनके साथ उनकी माता मीरा रौतेला तथा भाई यशराज रौतेला भी दर्शन को पहुंचे।

पूजा-अर्चना के पश्चात बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने अभिनेत्री और उनके परिजनों को भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ हरीश गौड़ ने बताया केदारनाथ धाम में दर्शन के पश्चात अभिनेत्री उर्वशी रौतेला दोपहर को बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंची। इस अवसर पर उर्वशी रौतेला ने बदरीनाथ मंदिर सिंह द्वार पर अपने प्रशंसकों के साथ फोटो भी खिंचवाई


Spread the love
और पढ़े  देहरादून: ऋषिकेश रेल हादसे में 8 के खिलाफ चार्जशीट, लोको पायलट हटाया, सात और कर्मचारियों पर गिरेगी गाज
  • Related Posts

    खबर अपडेट: निशानेबाज जसपाल राणा की मां अस्पताल में भर्ती, कुछ देर पहले फैली थी मौत की अफवाह

    Spread the love

    Spread the love   भारतीय निशानेबाजी जगत के दिग्गज खिलाड़ी और कोच जसपाल राणा की मां अस्पताल में भर्ती हैं। स्वास्थ्य संबधी दिक्कत के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया…


    Spread the love

    उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ के दर्शन, भगवान बदरीविशाल का लिया आशीवार्द, 5 करोड़ किए दान

    Spread the love

    Spread the loveउद्योगपति मुकेश अंबानी ने आज बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने भगवान बदरीनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही मंदिर समिति के लोगों से मुलाकात…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *