तिरुपति प्रसाद- काशी में प्रसाद को लेकर सतर्कता शुरू,विश्वनाथ धाम में प्रसाद की हुई जांच, अधिकारी ने किया निरीक्षण

तिरुपति प्रसाद- काशी में प्रसाद को लेकर सतर्कता शुरू,विश्वनाथ धाम में प्रसाद की हुई जांच, अधिकारी ने किया निरीक्षण

तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में चर्बी मिलने की रिपोर्ट के बाद सनातनधर्मियों समेत सभी लोगों में आक्रोश है। वहीं प्रकरण सामने आने के बाद अब काशी में प्रसाद को लेकर सतर्कता शुरू हो गई है। इसी क्रम में शनिवार की सुबह अचानक काशी विश्वनाथ धाम में बनने वाले प्रसाद की गुणवत्ता परखने के लिए डिप्टी कलेक्टर शंभू शरण पहुंचे।

डिप्टी कलेक्टर शंभू शरण ने काशी विश्वनाथ मंदिर में मिलने वाले प्रसाद की मौके पर जाकर गुणवत्ता और शुद्धता की जांच की। उन्होंने जिस जगह पर प्रसाद बनता है वहां निरीक्षण कर मुआयना किया। इस दौरान अधिकारी ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि मानकों का सख्ती से पालन किया जाए।

और पढ़े  UP में 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर ढेर: खोज रही थी झारखंड सरकार और एनआईए, वाराणसी में एटीएस ने मार गिराया
  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…