हल्द्वानी- इंस्टाग्राम पर फेमस होने की चाह- इस रोड पर लग्जरी कार में स्टंट दिखाना पड़ा महंगा,वायरल हुआ था वीडियो

हल्द्वानी- इंस्टाग्राम पर फेमस होने की चाह- इस रोड पर लग्जरी कार में स्टंट दिखाना पड़ा महंगा,वायरल हुआ था वीडियो

इंस्टाग्राम वायरल वीडियो का SSP NAINITAL ने लिया तत्काल संज्ञान, वनभूलपुरा पुलिस ने काट दिया चालान

हल्द्वानी नैनीताल रोड पर एक वायरल वीडियो में देखा गया कि कुछ युवकों द्वारा AUDI और BMW कारों को खतरनाक तरीके से दौड़ाया जा रहा है, यह घटना फेमस होने की चाह में की गई, जो सुरक्षा नियमों का उल्लंघन है।

उक्त मामले का श्री प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल ने तत्काल संज्ञान लेकर क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री नितिन लोहनी को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
उक्त मामले में थानाध्यक्ष वनभूलपुरा श्री नीरज भाकुनी द्वारा वायरल वीडियो में तीनों वाहन चालकों का पता लगाकर खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने पर उक्त तीनों 1- आदिल पुत्र जमाल हुसैन निवासी लाइन NO-4, 2- सिकंदर पुत्र जमाल हुसैन निवासी उपरोक्त, 3- सामी निवासी चोरगलिया रोड के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई।

एसएसपी नैनीताल का स्पष्ट सन्देश है अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी, ऐसे कृत्य न केवल स्वयं के लिए, बल्कि दूसरों के लिए भी खतरा बन सकते हैं।
नैनीताल पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

और पढ़े  नैनीताल: जिला पंचायत में सरकारी फाइलें अभियंताओं के घर मिलीं, रिकॉर्ड व्यवस्था पर बड़ा सवाल, हिसाब-किताब गायब
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…