हल्द्वानी- मुकेश बोरा हुआ फरार:- हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, मुकेश ने मोबाइल नंबर किया बंद, अल्मोड़ा थाने में भी नहीं हुआ पेश,पुलिस दे रही दबिश

हल्द्वानी- मुकेश बोरा हुआ फरार:- हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, मुकेश ने मोबाइल नंबर किया बंद, अल्मोड़ा थाने में भी नहीं हुआ पेश,पुलिस दे रही दबिश

महिला कर्मी से दुष्कर्म के आरोप में नामजद नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह बोरा की गिरफ्तारी पर रोक संबंधी याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। बोरा को पहले से ही इस बात का अंदेशा था, इस कारण वह मंगलवार को अल्मोड़ा थाने में पेश नहीं हुआ। साथ ही उसका मोबाइल भी ऑफ हो गया है। उधर स्टे ऑर्डर खारिज होते ही पुलिस ने बोरा की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है।

मुकेश बोरा प्रकरण में मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। बुधवार को ऑर्डर वेबसाइट में अपडेट हुआ। कोर्ट ने बोरा की गिरफ्तारी पर रोक का ऑर्डर खारिज कर दिया है। उधर स्टे ऑर्डर खारिज होने के बाद पुलिस ने बोरा को गिरफ्तार करने के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है।

पुलिस ने बुधवार रात मुकेश बोरा के कई करीबियों से पूछताछ की। सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि बोरा की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही पुलिस बोरा को गिरफ्तार कर लेगी। उधर, अल्मोड़ा थाने के एसएसआई अजेंद्र ने बताया कि मंगलवार को मुकेश बोरा थाने में हाजिरी लगाने नहीं आया।

और पढ़े  नैनीताल-कैंची धाम: 35 हजार वाहनों का दबाव, पहले से तय वीकेंड में क्यों बिगड़ा ट्रैफिक प्लान?
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…