आज सीएम धामी का जन्मदिन- प्रधानमंत्री मोदी ने दी सीएम धामी को जन्मदिन की बधाई, कहा-राज्य को बदलने के लिए रहते हैं सबसे आगे

आज सीएम धामी का जन्मदिन- प्रधानमंत्री मोदी ने दी सीएम धामी को जन्मदिन की बधाई, कहा-राज्य को बदलने के लिए रहते हैं सबसे आगे

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज जन्मदिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें जन्मदिन पर बधाई दी। सोशल मीडिया पर सीएम धामी को जन्मदिन की खूब शुभकामनाएं मिल रही हैं। जन्मदिवस के अवसर पर देहरादून स्थित श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर में सीएम धामी ने सपरिवार पूजन किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हार्दिक शुभकामनाएं, जो राज्य को बदलने के लिए विभिन्न पहलों में सबसे आगे हैं। ईश्वर करे कि वे दीर्घायु और स्वस्थ जीवन जियें। वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम धामी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपके नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड विकास व गरीब कल्याण का सुनहरा दौर देख रहा है। बाबा केदारनाथ से आपके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि बदरीनाथ में रावल, आचार्य व वेदपाठियों के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम गोत्र से महाभिषेक पूजा की गई। और केदारनाथ धाम में षोडशोपचार एवं रूद्राभिषेक पूजा संपन्न हुई। कहा कि मंगलवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भी बदरी- केदार समेत सभी मंदिरों में विशेष पूजा आयोजित कर उनके सुदीर्घ जीवन और देश की कुशलता की कामना की जाएगी।

और पढ़े  उत्तराखंड: हत्या व आगजनी के दोषी को किया बरी, HC ने कहा- मजबूत संदेह दोषसिद्धि का आधार नहीं
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…