हरिद्वार : युवकों ने हरकीपैड़ी पर केक काटकर मचाया उत्पात, पुलिसकर्मी के साथ की अभद्रता

हरकी पैड़ी के मालवीय घाट पर अश्लील गीतों पर डांस करने की घटना के बाद अब हरकी पैड़ी क्षेत्र स्थित घंटाघर पर यात्रियों के हुड़दंग मचाकर बर्थडे का जश्न मनाने की घटना सामने आई है। आरोपियों को पुलिस ने रोका तो उलझ गए और अभद्रता करने लगे।  हरकी पैड़ी स्थित घंटाघर पर रविवार की देर रात कुछ युवक जन्मदिन का केक काट रहे थे। बताया जाता है कि युवक केक काटने के बाद हुड़दंग मचाने लगे। युवकों को देखने वहां काफी भीड़ भी एकत्रित हो गई। पुलिस को हुड़दंग मचाने की सूचना मिली। हरकी पैड़ी चौकी इंचार्ज अरविंद रतूड़ी मौके पर पहुंचे और केक काट रहे दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए जाने पर युवकों ने हंगामा खड़ा कर दिया। पुलिस दोनों को चौकी ले आई। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम हिमांशु निवासी सेक्टर 20 रोहिणी दिल्ली और जितेंद्र कुमार निवासी भूतेश्वर कालोनी दिलाराम गेट कासगंज बताया। 

नगर कोतवाल राजेश शाह ने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ आपदा अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि हरकी पैड़ी और आसपास के घाटों पर किसी भी तरह की अभद्रता या असामाजिक गतिविधियां करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  देहरादून: झबरावाला गांव में हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…