अयोध्या- अयोध्या कांट्रेक्टर एसोसिएशन संघ ने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया।

अयोध्या- अयोध्या कांट्रेक्टर एसोसिएशन संघ ने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया।

अयोध्या मे कांट्रेक्टर एसोसिएशन ने सदर तहसील स्थित लोक निर्माण कार्यालय में अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के द्वारा लोक निर्माण विभाग का नवीनीकरण के कार्य की जो निविदाएं आमंत्रित की जा रही है।उसमें 5 वर्ष के रख रखाव की जिम्मेदारी ठेकेदारों को करनी है। परंतु विभिन्न मार्गो जिन पर नवीनीकरण कार्य करना है उन मार्गों की मोटाई समय अनुसार काम हो चुकी है एवं मार्गों का बेस काफी कमजोर हो चुका है. एवं मार्गो पर ओवरलोड वाहन चलने से मार्गो की 5 वर्ष तक का रखरखाव कर पाना ठेकेदारों हेतु संभव नहीं है।जल जीवन मिशन के तहत जो कार्य किया जा रहे हैं। उसमें मार्गों के दोनों तरफ की पटरी काफी क्षतिग्रस्त हो जाती है।जिसमें मार्गों के मेटल कट कर नीचे गिर जाते है.. मार्ग पर ओवरलोड वाहन चलने से मार्ग जगह जगह टूट जाते हैं। ग्रामीण मार्गों पर ठेकेदारो द्वारा कार्य कराये जाने के उपरांत ग्रामीण वासियों द्वारा पटरी काट ली जाती है।जिससे मेटल कट जाने के कारण मार्ग क्षतिग्रस्त हो जाता है उसकी जिम्मेदारी निर्धारित की जानी चाहिए।ग्रामीण मार्गों की क्षमता बढ़ाई जाए क्योंकि पूर्व में वाहनों की पासिंग भार क्षमता 25 टन थी।जो कि वर्तमान में 45 टन हो चुकी है।ग्रामीण मार्गों की क्षमता बढ़ जाने के उपरांत ही 5 वर्ष के रखरखाव की जिम्मेदारी निर्धारित की जाए व वाहनों ओवर लोड ना चले। इसके पुख्ता इंतजाम किया जाए।ग्रामीणों द्वारा सिंचाई कार्य हेतु मार्गों को काटकर पाइप डालकर सिंचाई की जाती है।जिससे भी मार्ग क्षतिग्रस्त हो।जब तक 5 साल की समय सीमा को समाप्त नहीं किया जाता तब तक सारे कार्यों का अयोध्या का ट्रैक्टर संगठन द्वारा बहिष्कार किया जाएगा.अयोध्या कांट्रेक्टर एसोसिएशन ने माँग किया है कि उक्त बिंदुओं पर विचार करते हुए रखरखाव के 5 वर्ष के समय अवधि की सीमा समाप्त किया जाये।

और पढ़े  UP: खुद को बी टीम कहे जाने पर चंद्रशेखर ने दी योगी को चुनौती, कहा- बिजनौर आकर मुझसे लड़ लें चुनाव

Byte- रणविजय सिंह कॉन्टैक्टर एसोसिएशन अध्यक्ष.

  • Related Posts

    2027 की बिछी बिसात: सरकारी भर्ती के शोर के बीच स्वरोजगार का दांव चल गए मोदी, PM के भाषण के पांच बड़े मायने

    यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की बिसात बिछने लगी है। पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह के लिए शनिवार को लखनऊ पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने मंच से युवा मतदाताओं को साधने के…

    UP: सालियों के मजाक पर बिगड़ी बात, बरात लेकर लौटा दूल्हा, फिर दुल्हन ने उठाया ऐसा कदम

    यूपी के फिरोजाबाद स्थित खैरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी की रस्मों के दौरान हुए विवाद के बाद दूल्हा बरात लेकर लौट गया। दुल्हन की बहनों के मजाक…