शाहजहांपुर:- दुष्कर्म के आरोप में आईआईए का पूर्व अध्यक्ष गिरफ्तार

Spread the love

शाहजहांपुर:- दुष्कर्म के आरोप में आईआईए का पूर्व अध्यक्ष गिरफ्तार

बलात्कार जैसी संगीन आरोप आईआईए के पूर्व चैप्टर चैयरमेन व विश्व हिंदू परिषद के नेता को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार किया । लखनऊ की रहने वाली पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। साथ ही पीड़िता ने आरोपी की पत्नी पर वीडियो वायरल करने के बदले 25 लाख रुपए मांगने का आरोप लगाया था। पीड़िता ने आरोपी पर शिकायत करने पर एसिड अटैक करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया था।लखनऊ में एफआईआर दर्ज होने के बाद लखनऊ पुलिस शनिवार दोपहर शाहजहांपुर पहुंची। यहां स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी को सदर थाने ले गई। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस आरोपी को अपने साथ लखनऊ लेकर रवाना हो गई है। इस दौरान आरोपी को बचाने के लिए शहर की नामचीन हस्तियां जुट गईं लेकिन पुलिस ने किसी की एक नहीं सुनी।


लखनऊ की रहने वाली युवती ने 15 जुलाई को लखनऊ के महिला थाने में तहरीर देकर शाहजहांपुर के रहने वाले आईआईए के पूर्व चैप्टर चैयरमेन व उद्योगपति अभिनव ओमर के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। साथ ही पीड़िता ने आरोप लगाया था कि दुष्कर्म की जानकारी जब आरोपी की पत्नी को बताई तो उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 25 लाख रुपए मांगे थे। इतना ही नही कहीं भी शिकायत करने पर पीड़िता पर आरोपी ने एसिड अटैक की धमकी भी दी थी। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस विवेचना कर रही थी।
पूछताछ के बाद साथ ले गई टीम शनिवार को लखनऊ पुलिस शाहजहांपुर पहुंची। यहां स्थानीय पुलिस को दुष्कर्म के मुकदमे की जानकारी देते हुए आरोपी की गिरफ्तारी में सहयोग मांगा। स्थानीय पुलिस के साथ लखनऊ पुलिस ने आरोपी के मकान पर दबिश देकर आरोपी अभिनव ओमर को गिरफ्तार कर सदर थाने लेकर आई। यहां कई घंटे तक आरोपी से पूछताछ करने के बाद कागजी कार्रवाई पूरी की गई। उसके बाद पुलिस आरोपी अभिनव ओमर को लेकर लखनऊ रवाना हो गई। सूत्रों की माने तो आरोपी की गिरफ्तारी होते ही जिले की नामचीन हस्तियां उसको बचाने में जुट गईं। लेकिन पुलिस ने उनकी एक नही सुनी।
आरोपी को लखनऊ पुलिस ले गई एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि दुष्कर्म के मुकदमे को लेकर लखनऊ पुलिस शाहजहांपुर आई थी। यहां के रहने वाले आरोपी को लखनऊ पुलिस गिरफ्तार करके अपने साथ लेकर चली गई है।

और पढ़े  4 बच्चों का कत्ल: जहर दे ईंट और हथौड़े से सिर पर किए वार, खून ही खून, मां ने इसलिए मारा

Spread the love
  • Related Posts

    झपकी बन गई काल: जालौन में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

    Spread the love

    Spread the loveजालौन जनपद के कालपी कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मृतकों की संख्या सात हो गई है।, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायलों…


    Spread the love

    अयोध्या- बंगाल में BJP की बढ़त पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल, बोले- लोकतंत्र के लिए खतरे का संकेत

    Spread the love

    Spread the loveसमाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की बढ़त को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में केंद्रीय पुलिस बल…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *