उत्तर प्रदेश: पुलिस ने 3 साल पहले मर चुके किसान का शांतिभंग में किया चालान, नोटिस मिलने पर सन्न रह गए परिजन

उत्तर प्रदेश: पुलिस ने 3 साल पहले मर चुके किसान का शांतिभंग में किया चालान, नोटिस मिलने पर सन्न रह गए परिजन

तीन साल पहले मर चुके किसान मैकू से रहीमाबाद पुलिस को शांति भंग होने का खतरा है। पुलिस ने उनको आरोपी बनाते हुए चालानी रिपोर्ट न्यायालय में भेज दी। मामला खुला तो पुलिस ने परिजनों को चुप करा दिया।

बीती 29 जुलाई को हल्का इंचार्ज एसआई करन सिंह ने ग्राम खगेश्वर खेड़ा मजरे गहदो के मैकू (65) के खिलाफ चालानी रिपोर्ट भेजी थी, जबकि 24 जुलाई 2021 में ही उनकी मौत हो चुकी है। मैकू को पुलिस ने शांतिभंग में पाबंद कर दिया। 29 जुलाई को परिजनों को मैकू के न्यायालय में उपस्थित होने का नोटिस मिला तो वह लोग सन्न रह गए। परिजनों ने उनका मृत्यु प्रमाण पत्र दिखाया तो पुलिस कर्मियों ने मामला किसी को बताने के लिए मना कर दिया।

जमीन विवाद में दोनों पक्षों को किया था पाबंद
पुलिस ने जमीन के विवाद में प्रथम पक्ष के मैकू, लेखराम, लल्लू और द्वितीय पक्ष के सुरेश ,रामचंद्र ,खेलावन, रमेश व राजकुमार समेत आठ लोगों के खिलाफ चालानी रिपोर्ट भेजी थी। इस संबंध में थाना प्रभारी रहीमाबाद अनुभव सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी जा चुकी है।

और पढ़े  लखीमपुर खीरी: घर के पास पड़ा मिला रिटायर्ड दरोगा का शव, रात में पुत्र ने पीटा था
  • Related Posts

    UP में तीन महीने में पंचायत चुनाव,निवर्तमान ग्राम प्रधान बने रहेंगे प्रशासक

    इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज बुधवार को ग्राम पंचायत चुनाव मामले की सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने मामले में आदेश दिया है कि तीन महीने में चुनाव कराना होगा। तब तक निवर्तमान ग्राम प्रधान प्रशासक बने…

    मुस्कान-साहिल को फांसी की सजा का एलान,फैसला सुनते ही रो पड़े, अदालत के सवाल पर दोनों रहे मौन

    मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड यानी नीला ड्रम केस में अदालत ने दोनों दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। अदालत का फैसला सुनते ही मुस्कान रस्तोगी और साहिल…