मंदाकिनी नदी में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी कार 2 की मौत.

रूद्रप्रयाग के पास देवाल ब्लाक के सुय्या गांव का एक वाहन दुर्घटना ग्रस्त।एक ही परिवार के छह सदस्यीय सवार थे वाहन में। सभी लोग गांव से जा रहे थे देहरादून। देहरादून के कांडली में रहता है यह परिवार।वाहन दुर्घटना में वाहन चालक जो कि परिवार का बड़ा भाई था वदयालसिंह पुत्र उमराव सिंह लापता हैं। जबकि हर्षित पुत्र खड्गसिंह, राधादेवी फत्नी नारायण सिंह, व कुमारी नेहा पुत्री नारायण सिंह बुरी तरह घायल हैं जिन्हें उपचार के लिए हायर सेंटर भेजा गया है। जबकि ममता देवी पत्नी खडग सिंह और कुमारी बंदना पुत्री खडग सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
रूद्रप्रयाग पुलिस,एसडीआरएफ के जवानों ने किया सूचना मिलते ही किया रेस्क्यू।

जिला चमोली के विकास खंड देवाल के सुय्या गांव का एक परिवार आज तड़के गांव से देहरादून के लिए चला था। करीब साढ़े नौ बजे रूद्रप्रयाग पुलिस लाइन के पास पहुंचते ही बुलेनो कार संख्या यूके 07-DH-5845 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में मंदाकिनी नदी के किनारे गिर गई। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने पहाड़ी पर सर्च आपरेशन चलाकर घायलों को खाई से निकाला। जबकि एक लापता की तलाश अभी भी जारी है।
देवाल क्षेत्र में दुर्घटना की खबर फैलते ही सुय्या गांव में मातम पसरा हुआ है।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश में बिना मान्यता चल रहे 72 और मदरसे बंद,2 महीने में आधों में लटक गए ताले
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…