उत्तराखंड :  मुख्यमंत्री बदलते हैं बदल गए मुख्य सचिव, सुखवीर सिंह संधू बनाए गए मुख्य सचिव.

मुख्यमंत्री बदलने के बाद अब नौकरशाही में भी बड़े बदलाव होने के संकेत हैं। राज्य के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके संकेत दिए हैं। जिसके तहत उत्तराखंड के वर्तमान मुख्य सचिव ओमप्रकाश को बदल दिया गया है।
इनकी जगह अब सुखवीर सिंह संधू उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव होंगे। इसके आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। उन्हें सोमवार को केंद्र से कार्यमुक्त कर दिया गया है।

संधू के रिलीविंग लेटर में लिखा है कि उन्हें उनके मूल कैडर उत्तराखंड भेजा जा रहा है। सुखवीर सिंह संधू 1988 बैच के आईएएस हैं। वह मूल रूप से उत्तराखंड कैडर के अफसर हैं। संधू उत्तराखंड सरकार में कई अहम पदों पर रह चुके हैं।

संधू इस समय केंद्र में राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण के चेयरमैन हैं। 2019 में उन्हें राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण का दायित्व सौंपा गया था।

और पढ़े  उत्तराखंड: HC का फैसला, गंगा घाटों पर स्नान करने वालों की सुरक्षा को लेकर डीएम लेंगे निर्णय
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…