उधमसिंह नगर /काशीपुर : शहर में नहीं हो रहा है कोरोना की गाइडलाइन का पालन

काशीपुर-
कोरोना संक्रमण से जूझते हुए भले ही डेढ़ वर्ष बीत गया हो, मगर संक्रमण से बचाव को लेकर लोग अभी भी गंभीर नहीं दिख रहे। संक्रमण की दूसरी लहर के कारण सामने आए भयावह परिणामों में कुछ कमी आई ही थी कि सरकार और विशेषज्ञ जल्द ही तीसरी लहर शुरू होने की बात कर रहे हैं। मगर इसके बावजूद न तो लोग संक्रमण की रोकथाम को लेकर कोई कदम उठाते देख रहे हैं, न ही इसके बचाव को लेकर बनाये गए नियमों का पालन करते दिख रहे है। शहर में इन दिनों कुछ ऐसा ही मंजर देखने को मिल रहा है। सार्वजनिक स्थलों पर लोग बिना मास्क आवाजाही कर रहे हैं, जिससे संक्रमण फैलने का डर बना हुआ है। वहीं व्यवस्थाएं चाक-चौबंद होने और लोगों से कोरोना गाइडलाइन का अनुपालन करवाने का दावा करने वाली पुलिस के चेकिंग अभियान महज चौराहों और मुख्य सड़क तक ही सिमट कर रह गए हैं।
पुलिस महज यातायात प्रबंधन और चौराहों पर ही व्यस्त है। सार्वजनिक स्थलों और बाजारों की ओर पुलिस का ध्यान नहीं है। जिस कारण लोग बिना मास्क ही आवाजाही कर रहे हैं।

और पढ़े  मौसम अपडेट-: आज दून समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, कई जगहों पर गर्जना के साथ बिजली चमकने का भी अलर्ट
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…