हरक सिंह रावत- पुराने अंदाज में हरक सिंह रावत बोले- मेरा मुंह खुलवाया तो उत्तराखंड ही नहीं, भारत की राजनीति में आएगा भूचाल..

हरक सिंह रावत- पुराने अंदाज में हरक सिंह रावत बोले- मेरा मुंह खुलवाया तो उत्तराखंड ही नहीं, भारत की राजनीति में आएगा भूचाल..

लंबे समय तक शांत रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ईडी की 12 घंटे की पूछताछ के बाद मुखर हो गए हैं। अपने पुराने अंदाज में हरक ने कहा कि मेरा मुंह खुलवाया तो उत्तराखंड ही नहीं देश की राजनीतिक में भूचाल आएगा। बिना नाम लिए उन्होंने कहा, कुछ लोग जानबूझ कर मुझे लक्ष्य बना रहे हैं।

ईडी जांच के बाद हरक सिंह रावत का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा कि जिनके घर कांच के हों, उन्हें दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं फेंकने चाहिए। मैं शांत हूं। लेकिन मेरा मुंह खुलवाया तो उत्तराखंड ही नहीं, देश की राजनीति में भूचाल आएगा।

मैं पक्का ठाकुर हूं…
मैं प्यार से गला भी कटवा दूूंगा। मगर डरा धमका कर गला कटाने पर मरना पसंद करुंगा, पर झुकना पसंद नहीं करुंगा। मैं पक्का ठाकुर हूं। मैंने भाजपा नहीं छोड़ी थी। लेकिन मुझे जबरन निकाला गया। 2016 में जब मैं भाजपा में शामिल हुआ था। उस समय तय किया था कि अब भाजपा में ही रहूंगा। आज भाजपा सिर्फ हथकंडे अपना रही है।

मनी लॉड्रिंग की जांच कराओ
कांग्रेस व भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहते हुए मैंने सबके काम किए। कांग्रेस सरकार में मंत्री रहते मैंने भाजपा नेताओं के काम कराए। वहीं, भाजपा सरकार में मंत्री रहते हुए कांग्रेस नेताओं के काम कराए। लेकिन आज कुछ लोग जानबूझ लक्ष्य बना रहे हैं। जिनके दामन साफ नहीं है। सबकी मनी लॉड्रिंग की जांच कराओ, फिर मैं बताऊंगा कौन क्या है।

और पढ़े  नैनीताल में टैक्सी चालकों की मनमानी: 50 के बजाय 200-300 रुपये वसूले, 3 वाहन कब्जे में, चालानी कार्रवाई
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…