छात्रा से दुष्कर्म- इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती,बहाने से छात्रा के साथ चलती एसयूवी में सामूहिक दुष्कर्म, दो हिरासत में

Spread the love

छात्रा से दुष्कर्म- इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती,बहाने से छात्रा के साथ चलती एसयूवी में सामूहिक दुष्कर्म, दो हिरासत में

गाने में रोल दिलाने के नाम पर बृहस्पतिवार को प्रॉपर्टी डीलर व उसके साथियों ने छात्रा से चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर उसे एक होटल ले गए। यहां भी उसके दरंदिगी की। होश में आने पर आरोपी पीड़िता को छोड़कर भाग निकले। चिनहट पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर सहित तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दो को हिरासत में ले लिया।

कानपुर की रहने वाली छात्रा के मुताबिक कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर उनकी दोस्ती चिनहट निवासी प्रॉपर्टी डीलर विपिन सिंह से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हो गई। इस बीच विपिन ने उसे एक गाने में रोल दिलाने की बात कही थी। आरोपी ने इसके लिए पीड़ित छात्रा को लखनऊ आने के लिए कहा था। 28 अगस्त की शाम छात्रा चिनहट के मटियारी में स्थित होटल रिजेंसी पहुंची। जहां एक एसयूवी में विपिन सिंह उसका रिश्तेदार विनाम सिंह और उसका कर्मचारी हिमांशु सवार था।

चाय में नशीला पदार्थ पिला की वारदात
विपिन सिंह छात्रा को एसयूवी में बैठाकर अपने कार्यालय पहुंचा। यहां रोल के सिलसिले में एक शख्स से मुलाकात कराई। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता से उसे घर छोड़ने की बात कही। पीड़िता का आरोप है कि चलती कार में विपिन सिंह ने उसे चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेहोश होने पर विपिन, विनाम और हिमांशु ने चलती एसयूवी में उससे दुष्कर्म किया।

होटल क्रिस्टल में भी की दरिंदगी
इसके बाद आरोपी पीड़िता को होटल क्रिस्टल ले गया। यहां भी छात्रा से दरिंदगी की। होश में आने पर विपिन ने घटना के बारे में किसी को भी बताने से मना किया। बुरी तरह लहूलुहान छात्रा कानपुर चली गई। छात्रा की हालत देख जब परिजनों ने पूछताछ की तब उसने पूरी घटना बताई। रविवार को पीड़िता ने चिनहट थाने में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर चिनहट अश्वनी कुमार चतुर्वेदी के मुताबिक विनाम और हिमांशु को हिरासत में लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

और पढ़े  राममंदिर विवाद: शोभनाथ मिश्र राम मंदिर के नए गणना प्रभारी, चढ़ावे की गिनती फिर से 2 शिफ्टों में शुरू

Spread the love
  • Related Posts

    BJP नेता का सांप से डसवाकर कत्ल: किसने दिलाया जहरीला कॉमन करैत? डिलीट चैट में दफन पत्नी और प्रेमी का सच

    Spread the love

    Spread the loveमेरठ के हस्तिनापुर कस्बे में हुई स्कूल संचालक व भाजपा युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री अतुल की सनसनीखेज हत्या ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।…


    Spread the love

    नकली दवाओं के खेल का खुलासा- UP के रास्ते नेपाल-बांग्लादेश तक होती सप्लाई, 40% तक बाजार में कब्जा

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश में नकली दवाओं का संगठित नेटवर्क सक्रिय है, जो एक मंडी से दूसरी मंडी और वहां से छोटे शहरों व मेडिकल स्टोर तक दवाओं की आपूर्ति कर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *