अयोध्या- दीपोत्सव में सरयू की महाआरती का बनेगा रिकॉर्ड

अयोध्या- दीपोत्सव में सरयू की महाआरती का बनेगा रिकॉर्ड

रामनगरी में इस बार भी दीपोत्सव दिव्य-भव्य व आकर्षक होगा। 25 लाख से अधिक दीये जलाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। इस बार दीपोत्सव का खास आकर्षण सरयू की महाआरती होगी। सरयू की महाआरती का भी रिकॉर्ड बनाने की तैयारी चल रही है। एक साथ 1100 संत-धर्माचार्य व विशिष्ट जनों की मौजूदगी में सरयू की महाआरती होगी।
दीपोत्सव का आयोजन 28 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक होगा। दीपोत्सव में 10 हजार लोगों को राम की पैड़ी पर बन रहे दर्शक दीर्घा में स्थान दिया जाएगा। दर्शक दीर्घा का निर्माण सितंबर के अंत तक पूरा हो जाएगा। दीपोत्सव के साक्षी ये दस हजार लोग बन सकेंगे। दीपोत्सव में पहले की तरह 11 झांकिया भी निकाली जाएंगी। साकेत महाविद्यालय से राम कथा पार्क तक निकलने वाली राम राज्याभिषेक यात्रा में यह झांकियां आकर्षण का केंद्र होगी। साथ ही पूरी अयोध्या नगरी को भव्यता पूर्वक सजाया जाएगा। सरयू तट पर आतिशबाजी होगी। राम की पैड़ी पर लेजर शो का आयोजन होगा।

क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी आरपी यादव ने बताया कि दीपोत्सव को लेकर एक सितंबर को होने वाली बैठक में कार्ययोजना प्रस्तुत की जाएगी। इसके बाद दीपोत्सव की रूपरेखा तय होगी। शासन से कार्यक्रमों को हरी झंडी मिलने के बाद कार्यक्रमों की तैयारी शुरू होगी। फिलहाल दीपोत्सव को ऐतिहासिक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

और पढ़े  अयोध्या- देवकाली इलाके में दुर्गा प्रतिमा बना रहा मूर्तिकार उत्तम पाल एडवांस रुपए लेकर अचानक अपनी टीम के साथ फरार।
  • Related Posts

    अयोध्या- राज बहादुर यादव की पुण्यतिथि पर सपा ने किया नमन

         समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव एवं वरिष्ठ नेता स्वर्गीय राज बहादुर यादव की आठवीं पुण्यतिथि पर रविवार को लोहिया भवन, गुलाबबाड़ी स्थित सपा जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा…

    अयोध्या- तेंदुए को पकड़ने के लिए सैन्य क्षेत्र में लगाया जा रहा पिंजरा

          सैन्य क्षेत्र के मीरनघाट के पास ईटीआर रेंज में तेंदुए की मौजूदगी की सूचना के बाद वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। रविवार को वन…