पीएम किसान सम्मान निधि:- 18वीं किस्त इस दिन खाते में आ सकती है,अब तक नहीं कराई ई-केवाईसी तो आज ही ऐसे कराएं अपनी ई-केवाईसी |

Spread the love

पीएम किसान सम्मान निधि:- 18वीं किस्त इस दिन खाते में आ सकती है,अब तक नहीं कराई ई-केवाईसी तो आज ही ऐसे कराएं अपनी ई-केवाईसी |

भारत में करोड़ों किसान भारत सरकार की महत्वाकांक्षी स्कीम पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं। पीएम किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही एक शानदार स्कीम है। इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार हर साल देश के गरीब किसानों को 6 हजार रुपये प्रदान करती है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है।

हर किस्त के अंतर्गत डीबीटी के माध्यम से सीधे किसानों के खाते में दो हजार रुपये की राशि भेजी जाती है। अब तक इस स्कीम की कुल 17 किस्तों को जारी किया जा चुका है। देश के करोड़ों किसान अब पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त को अक्तूबर महीने में जारी कर सकती है।

हालांकि, सरकार ने अभी तक इसको लेकर किसी प्रकार का कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है। अगर आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको जल्द से जल्द योजना में अपनी ई-केवाईसी करा लेनी चाहिए।

इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप योजना में अपनी ई-केवाईसी करा सकते हैं। पीएम किसान सम्मान निधि योजना में ई-केवाईसी कराने के लिए आपको सबसे पहले पीएम किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर विजिट करना है।

और पढ़े  भारत पहुंची जापानी PM ताकाइची, हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत, विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

इसके बाद आपको वेबसाइट पर ई-केवाईसी के विकल्प का चयन करना है। यह करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा। यहां आपको अपना आधार नंबर दर्ज करके सर्च के बटन पर क्लिक करना होगा।

यह करने के बाद आपको आधार से लिंक्ड अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है। नेक्स्ट स्टेप पर आपको गेट ओटीपी के बटन पर क्लिक करना है। इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करना है। ओटीपी को दर्ज करके आप आसानी से पीएम किसान सम्मान निधि योजना में अपनी ई-केवाईसी करा सकते हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    आज राजस्थान दौरे पर PM मोदी, विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात, एयरपोर्ट टर्मिनल भवन का लोकार्पण करेंगे

    Spread the love

    Spread the loveआज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान दौरे पर हैं। इस दौरान वह राज्य को करीब 1.06 लाख करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। साथ ही जोधपुर में…


    Spread the love

    अलविदा खामेनेई: अंतिम विदाई की प्रक्रिया शुरू, इराक जाएगा ताबूत, जहां किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक क्यों है खास?

    Spread the love

    Spread the loveईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम यात्रा की से पहले उनकी ताबूत लोगों के दर्शन के लिए रखा गया। अमेरिका और इस्राइल के साथ युद्ध की शुरुआत में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *