उत्तराखंड – आज राज्य की 13 महिलाओं और किशोरियों को मिला तीलू रौतेली पुरस्कार, 32 को मिला आंगनबाड़ी सम्मान

उत्तराखंड – आज राज्य की 13 महिलाओं और किशोरियों को मिला तीलू रौतेली पुरस्कार, 32 को मिला आंगनबाड़ी सम्मान

उत्कृष्ट कार्य के लिए आज उत्तराखंड की 13 वीरांगनाओं को तीलू रौतेली राज्य स्तरीय पुरस्कार से नवाजा गया। वहीं, 32 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस दौरान वीरांगना तीलू रौतेली के जीवन पर आधारित एक शॉर्ट फिल्म भी दिखाई गई।

हरिद्वार बाईपास स्थित संस्कृति विभाग के प्रेक्षाग्रह में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने चयनित महिलाओं को सम्मानित किया।

इन्हें मिला तीलू रौतेली पुरस्कार
प्रदेश की पहली गढ़वाली महिला संगीत अध्यापिका के रूप में अपनी सेवाएं देने वाली देहरादून की डाॅ. माधुरी बड़थ्वाल और गुलदार के हमले से अपनी सास को बचाने वाली रुद्रप्रयाग की विनीता देवी, खेल के क्षेत्र में अल्मोड़ा की प्रीति गोस्वामी, हस्तशिल्प के क्षेत्र में चमोली की नर्मदा देवी रावत, साहित्य के क्षेत्र में चंपावत की सोनिया आर्या, खेल क्षेत्र में बागेश्वर की नेहा देवली, खेल क्षेत्र में हरिद्वार की संगीता राणा, विज्ञान के क्षेत्र में नैनीताल की सुधा पाल, खेल क्षेत्र में पौड़ी की अंकिता ध्यानी, सामाजिक क्षेत्र में पिथौरागढ़ की शकुंतला दताल, सामाजिक क्षेत्र में टिहरी गढ़वाल की रीना उनियाल, पैरा बैडमिंटन में बेहतर प्रदर्शन पर ऊधमसिंह नगर की मनदीप कौर, सामाजिक क्षेत्र में उत्तरकाशी की गीता गैरोला।

इनको मिला आंगनबाड़ी पुरस्कार
अल्मोड़ा से देवकी और गुड्डी देवी, बागेश्वर से कमला खेतवाल, चमोली से धनेश्वरी देवी, अनीता देवी, पुष्पा देवी, चंपावत से सीमा जोशी, मंजू बिष्ट, देहरादून से रजनी गुलेरिया, प्रियतमा सक्सेना, हरिद्वार से रश्मी शर्मा, रेशमा, नैनीताल से हंसा मेहरा, दुर्गा बनौला व शोभा बौडाई, पौड़ी गढ़वाल से कविता देवी, जयाभारती देवी, उर्मिला देवी, दमयंती देवी, पिथौरागढ़ से भागीरथी देवी, बीनू धामी, सरोज द्विवेदी, रुद्रप्रयाग से विधि रौतेला, टिहरी गढ़वाल से समा पंवार, जुप्पा देवी, पिंकी, ऊधमसिंह नगर से आरती, समीता श्रीवास्तव, भारती देवी, अंजुरानी चौहान एवं उत्तरकाशी जिले से सोनू और सुषमा।

और पढ़े  रुड़की: झबरेड़ा दोहरे हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मुठभेड़ के दौरान लगी पैर में गोली
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…