तबादला: Uttarakhand- 600 से ज्यादा पुलिसकर्मियों के हुए तबादले, बड़ी संख्या में पहाड़ पर हुई तैनाती

तबादला: Uttarakhand- 600 से ज्यादा पुलिसकर्मियों के हुए तबादले, बड़ी संख्या में पहाड़ पर हुई तैनाती

तबादला सत्र में गढ़वाल रेंज में 600 से अधिक पुलिसकर्मियों के तबादले हुए हैं। इनमें 14 इंस्पेक्टर, 100 दरोगा, 225 कांस्टेबल, पांच एएसआई और 200 से ज्यादा कांस्टेबल शामिल हैं। पहाड़ और मैदान में तैनाती की अवधि पूरी होने के बाद इन सभी कर्मचारियों को इधर से उधर किया गया है। ट्रांसफर को लेकर बहुत से पुलिसकर्मी सवाल भी उठा रहे हैं, लेकिन माना जा रहा है कि यही अंतिम सूची है।
बता दें कि पुलिस में ट्रांसफर के लिए कांवड़ मेला समाप्त होने का इंतजार किया जा रहा था। अब कांवड़ मेला लगभग समाप्त होने के बाद आईजी गढ़वाल रेंज ने तबादला सूची जारी कर दी है।

इस सूची में इंस्पेक्टर राकेश गुसाईं को देहरादून से उत्तरकाशी, संजय कुमार को दून से चमोली, कैलाश चंद भट्ट को दून से पौड़ी, प्रदीप राणा को दून से चमोली, ऐश्वर्य पाल को हरिद्वार से चमोली, राजीव रौथाण को हरिद्वार से चमोली, रमेश सिंह को हरिद्वार से चमोली, भावना कैंथोला को हरिद्वार से रुद्रप्रयाग, कुंदर सिंह राणा को हरिद्वार से पौड़ी और हरिद्वार से ही सूर्यभूषण नेगी को पौड़ी भेजा गया है। इसके अलावा तीन इंस्पेक्टर का अनुकंपा के आधार पर भी तबादला किया गया है।
इनमें सदानंद पोखरियाल को रुद्रप्रयाग से टिहरी, जयपाल नेगी को टिहरी से पौड़ी और संतोष सिंह कुंवर को उत्तरकाशी से दून भेजा गया है। तबादला सूची के जारी होने के बाद सभी जनपदों में बहुत से थानेदार भी शामिल हैं। लिहाजा अब जिला स्तर पर भी ट्रांसफर पाने वाले कर्मचारियों के रिलीव होने के बाद तबादला प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस सूची में 100 दरोगा, 225 कांस्टेबल, पांच एएसआई और 200 सिपाही भी शामिल हैं।

इनमें सैकड़ों पहाड़ से मैदान उतरे हैं। जबकि, सैकड़ों की संख्या में ही पुलिसकर्मियों को मैदान से पहाड़ चढ़ाया गया है। सूची जारी होने के बाद फिर से सिफारिशों का खेल भी शुरू हो जाएगा। अब देखने वाली बात यह है कि मैदान से कितने कर्मचारी पहाड़ चढ़ते हैं और कितने अपनी जुगत में कामयाब हो पाते हैं।

और पढ़े  देहरादून: किराये के मकान में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने सरगना समेत छह को पकड़ा, नाबालिग रेस्क्यू
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…