उत्तराखंड- भारी बारिश से चारधाम यात्रा बाधित.. गंगोत्री हाईवे पर आया भारी मलबा बोल्डर

Spread the love

उत्तराखंड- भारी बारिश से चारधाम यात्रा बाधित.. गंगोत्री हाईवे पर आया भारी मलबा बोल्डर

उत्तराखंड में भारी बारिश ने तबाही मचाई हुई है। बुधवार को हुई भारी बारिश से कई जगह जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। अलग-अलग हादसों में दस लोगों की मौत हो गई। भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं के बीच चारधाम यात्रा भी बाधित है। दूसरी तरफ गंगोत्री हाईवे पर मलबा-बोल्डर आने से हजारों डाक कांवड़ फंस गए हैं।

गंगोत्री हाईवे पर एक जेसीबी के भरोसे मलबा और बोल्डर हटाया जा रहा है। सड़क पर हजारों डाक कांवड़ फंसे हैं। बीआरओ की तैयारियों पर स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं। स्थानीय निवासी विनोद राणा का कहना है कि सड़क बंद होने पर बीआरओ की ओर से छोटी मशीनें भेजी जा रही हैं। इस कारण कई बार सड़क से मलबा हटाने में पूरा दिन लगने से चारधाम यात्रियों और स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं भारी बारिश के चलते थराली के प्राणमति नदी पर बनाया गया पुल फिर बह गया। बुधवार दोपहर को डीडीआरएफ द्वारा बनाया गया यह पुल महज कुछ घंटे में ही बह गया। एक माह में दो बार यहां अस्थाई पुल बनाया गया जो बनने के बाद फिर बह गया। इस पुल से थराली के पांच गांवों के ग्रामीण आवागमन ठप हो गया।


Spread the love
और पढ़े  राममंदिर चढ़ावा चोरी पर HC में सुनवाई आज, क्या सीबीआई को सौंपी जा सकती है जांच? देरी पर उठे सवाल
  • Related Posts

    राममंदिर चढ़ावा चोरी पर HC में सुनवाई आज, क्या सीबीआई को सौंपी जा सकती है जांच? देरी पर उठे सवाल

    Spread the love

    Spread the loveअयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी के मामले में दाखिल तीन जनहित याचिकाओं पर 29 जून को सुनवाई संभावित है। पहली याचिका में मामले की जांच…


    Spread the love

    टिहरी- दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा की माता का निधन, मां ने बेटे के जन्मदिन के दिन दुनिया को कहा अलविदा

    Spread the love

    Spread the loveदिवंगत अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा की मां श्यामा देवी(72)  का दिल्ली के एक अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। 28 जून 1976 को उत्तरकाशी में जसपाल…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *